इन 45 नामों पर लगी मुहर, कई नाम हैरान करने वाले, पीएम मोदी ने शपथ से पहले चाय पर बुलाया

पांच गठबंधन के सहयोगी शिवसेना, जदयू, लोजपा, अकाली दल और एआईएडीएमके ने भी अपने नेताओं के नाम की पुष्टि कर दी है।

पांच गठबंधन के सहयोगी शिवसेना, जदयू, लोजपा, अकाली दल और एआईएडीएमके ने भी अपने नेताओं के नाम की पुष्टि कर दी है।

पीएम मोदी आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेंगे, इससे पहले उन्होने उन नेताओं की मीटिंग बुलाई है, जो आज उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे, सूत्रों के अनुसार मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिये चुने गये नेताओं को शाम 4.30 बजे पीएम मोदी अपने आवास पर मुलाकात करेंगे। जिन-जिन नेताओं को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेनी है, उनके पास फोन जा रहे हैं।

इन नामों की पुष्टि 
अब तक जिन नामों पर मुहर लग चुकी है, उनमें राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, किरण रिजिजू, नित्यानंद राय,
कैलाश चौधरी, रमेश पोखरियाल निशंक, श्रीपद नाइक, गजेन्द्र शेखावत, डॉ. महेश शर्मा, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, सदानंद गौड़ा, अर्जुन मेघवाल, पुरषोत्तम रुपाला, धमेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, राव साहेब दानवे, गिरिराज सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, बाबुल सुप्रियो, जितेन्द्र सिंह, सुरेश अंगड़ी, देवश्री, संजय दोहरे, रामवेश्वर तेली, सोम प्रकाश का नाम शामिल है।

इन्हें भी जगह
प्रह्लाद जोशी, प्रह्लाद पटेल, किशन रेड्डी, मनसुख एल मंडाविया, कृष्ण पाल गुर्जर, रामदास अठावले, संजीव बालियान, राज्यवर्धन सिंह राठौर,
साध्वी निरंजन ज्योति और थावरचंद गहलोत का नाम शामिल है। अर्जुन मेघवाल ने कहा कि उन्हें पीएमओ से फोन आया, वो पीएम मोदी को भरोसा जताने के लिये धन्यवाद देते हैं।

गठबंधन सहयोगी  
पांच गठबंधन के सहयोगी शिवसेना, जदयू, लोजपा, अकाली दल और एआईएडीएमके ने भी अपने नेताओं के नाम की पुष्टि कर दी है। अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल,
जदयू से आरसीपी सिंह, शिवसेना से अरविंद सावंत, लोजपा से रामविलास पासवान और एआईएडीएमके से केपी रविंद्रन मंत्री बनेंगे, सूत्रों के मुताबिक 50 नेताओं को आज शपथ दिलाई जाएगी।