मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये नये चेहरे, अमित शाह को महत्वपूर्ण मंत्रालय
इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है।
इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम सामने आ चुके हैं, इसी सप्ताह मोदी नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, इन सब के बीच उनके नये मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी अपने कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं, तो कुछ नये चेहरों को मौका भी दे सकते हैं, आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुछ क्षेत्रीय पार्टियों के सांसदों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।अमित शाह को होम मिनिस्टर
इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय दिया जा सकता है,
निर्मला सीतारमण के मंत्रालय में भी बदलाव किया जा सकता है, वो पहले रक्षा और वाणिज्य मंत्री रह चुकी हैं, संभव है कि उन्हें मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय दिया जा सकता है। साथ ही कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी कद बढाया जा सकता है।
गडकरी का भी बदल सकता है मंत्रालय
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नितिन गडकरी का कामकाज शानदार रहा है, उनके पास कई मंत्रालय है, इसलिये उम्मीद की जा रही है, कि उनके मंत्रालय कुछ घटाये जा सकते हैं,
जे पी नड्डा और धमेन्द्र प्रधान की जिम्मेदारी बढ सकती है, गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव को फिर से मंत्री बनाया जाएगा।
नये चेहरे हो सकते हैं शामिल
लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने पहले ही कह दिया कि लोजपा के कार्यकर्ता चाहते हैं, कि अब चिराग पासवान मंत्री बनें, यानी इस बार पिता की जगह बेटे को मोदी कैबिनेट में एंट्री मिल सकती है,
इसके बाद जदयू दो विभाग की मांग कर सकती है, मधेपुरा से शरद यादव को हराने वाले दिनेश चंद्र यादव के नाम की चर्चा है, साथ ही नीतीश के करीबी आरसीपी सिंह और राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह में से एक को मंत्री पद मिल सकता है।
मुकुल रॉय को भी मंत्री पद
इसी साल हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिये कैबिनेट में इन तीनों राज्यों को महत्व मिल सकता है, झारखंड से निशिकांत दूबे, अर्जुन मुंडा के मंत्री बनने की चर्चा है,
महाराष्ट्र से शिवसेना की भी भागीदारी बढाये जाने की बात कही जा रही है, पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शानदापर प्रदर्शन किया, वहां अहम किरदार निभाने वाले मुकुल रॉय को मंत्री बनाया जा सकता है, क्योंकि दो साल वहां विधानसभा चुनाव है, इसलिये बीजेपी ने अभी से ही तैयारी शुरु कर दी है।



