मतदान से पहले कांग्रेस में कलह, सिद्धू की पत्नी ने खोला मोर्चा, कही बड़ी बात
पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने मतदान से पहले बड़ा दावा किया है, उन्होने साफ कहा कि कांग्रेस को सिद्धू की जरुरत नहीं है
पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने मतदान से पहले बड़ा दावा किया है, उन्होने साफ कहा कि कांग्रेस को सिद्धू की जरुरत नहीं है।
लोकसभा चुनाव के लिये 6 चरण का मतदान हो चुका है, आखिरी चरण का मतदान 19 मई रविवार को होना है, उससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बड़ा बयान दिया है, उन्होने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिद्धू इसलिये पंजाब में प्रचार नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं चाहते कि वो पंजाब में प्रचार करें, इस वजह से उन्हें पंजाब से बाहर रखा जा रहा है।कैप्टन से मतभेद
पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने मतदान से पहले बड़ा दावा किया है, उन्होने साफ कहा कि कांग्रेस को सिद्धू की जरुरत नहीं है, आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं,
वो देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के लिये प्रचार कर रहे हैं, बीजेपी और मोदी के खिलाफ खूब बोल रहे हैं, लेकिन पंजाब में अभी तक उन्होने एक भी जनसभा नहीं की है, जिस पर सवाल पूछे जा रहे हैं।
अमरिंदर सिंह ने टिकट कटवाया
इतना ही नहीं सिद्धू की पत्नी ने सीएम पर लोकसभा चुनाव में टिकट कटवाने का भी आरोप लगाया, उन्होने कहा कि उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला,
नवजोत कौर के मुताबिक दशहरा पर जो ट्रेन हादसा हुआ था, उसके लिये जिम्मेदार बताते हुए उनका टिकट काटा गया, नवजोत कौर ने कहा कि कैप्टन और कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने मेरा टिकट कटवाया। मालूम हो कि सिद्धू की पत्नी चंडीगढ से टिकट मांग रही थी।
बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पति-पत्नी पहले बीजेपी में थे, लेकिन वहां अकाली दल के साथ मतभेद के बाद उन्होने पार्टी छोड़ दी,
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थामा था, चुनाव जीतने के बाद कैप्टन ने उन्हें मंत्री भी बनाया, हालांकि मंत्री होने के बाद भी पंजाब सरकार में सिद्धू को खास भाव नहीं दिया जाता, कहा जा रहा है कि कैप्टन उनके बयानबाजी करने की आदत से नाराज हैं, इसलिये उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी है।


