कमलनाथ के मंत्री के बयान से सियासी भूकंप, कल नतीजों के बाद खेल करने की तैयारी

पीसी शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद अगर केन्द्र में बीजेपी की सरकार नहीं बनी, तो बीजेपी के 25 विधायक हमारे साथ आ जाएंगे।

पीसी शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद अगर केन्द्र में बीजेपी की सरकार नहीं बनी, तो  बीजेपी के 25 विधायक हमारे साथ आ जाएंगे।

एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बीजेपी नेताओं के हौंसले बुलंद हैं, तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं, बीजेपी नेताओं ने एमपी में कमलनाथ सरकार को भी गिराने का दावा किया है, जिसके बाद अब कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने ये कहकर सबको चौंका दिया है, कि बीजेपी के 25 विधायक उनके संपर्क में हैं, कभी भी एमपी में खेल हो सकता है।

मंत्री का दावा 
पीसी शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद अगर केन्द्र में बीजेपी की सरकार नहीं बनी, तो  बीजेपी के 25 विधायक हमारे साथ आ जाएंगे,
इसके साथ ही उन्होने एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि पहले भी एग्जिट पोल फेल होते रहे हैं, 23 मई को भी जब परिणाम आएंगे, तो सारे दावे फेल हो जाएंगे।

फिर खुलेगी सुनील जोशी केस की फाइल 
कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने आगे बोलते हुए कहा कि भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से जुड़ी सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल निश्चित रुप से खोली जाएगी,
साथ ही मंत्री ने ये भी कहा कि साध्वी की सोच को देखते हुए कहा जा सकता है, कि वो इस हत्याकांड में शामिल हो सकती है।

साध्वी पर निशाना 
पीसी शर्मा ने कहा कि शहीद हेमंत करकरे के लिये अपमानजनक शब्द और नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान  बताते हैं कि साध्वी प्रज्ञा की विचारधारा कैसी है,
ऐसे में सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल जरुर खोली जानी चाहिये, ताकि पता चल सके, कि साध्वी भी इस हत्याकांड में शामिल थी या नहीं।

सरकार के पास बहुमत नहीं
एग्जिट पोल से खुश बीजेपी नेता दावा कर रहे हैं कि कमलनाथ सरकार के पास बहुमत नहीं है, बीजेपी नेताओं के सरकार से फ्लोर पर बहुमत साबित करने की मांग की है,
जिस पर सीएम ने कहा कि बीजेपी पहले दिन से सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, हमने पिछले 5  महीने में 4 बार बहुमत साबित किया है, अगर वो चाहते हैं तो एक बार फिर से कर देंगे, हमें कोई परेशानी नहीं है, सरकार फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार है।