प्रचंड बहुमत मिलते ही मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हम पर भरोसा किया है, यही वजह है कि हम दोबारा सत्ता में आये हैं, जब विश्वास होता है, तभी प्रो इंकबेंसी वेव आती है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हम पर भरोसा किया है, यही वजह है कि हम दोबारा सत्ता में आये हैं, जब विश्वास होता है, तभी प्रो इंकबेंसी वेव आती है।

लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है, बीजेपी ने अकेले  303 सीटें हासिल की है, तो एनडीए का आंकड़ा 350 पार कर गया, शनिवार को बीजेपी और उनके सहयोगी दलों ने एनडीए के नेता के रुप में नरेन्द्र मोदी को चुना, जिसके बाद पीएम ने सांसदों को संबोधित किया और इशारों में बहुत कुछ कह दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

मुसलमानों को छला गया 
आपको बता दें कि एनडीए का ये कार्यक्रम संसद के सेंट्रल हॉल में हो रहा था, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के अल्पसंख्यकों को जिक्र करते हुए कहा कि
उन्हें आजादी के बाद से हमेशा छला गया है, लेकिन अब भविष्य में किसी भी हाल में वो ऐसा नहीं होने देंगे।

वोट बैंक की राजनीति
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ सिर्फ वोटबैंक की राजनीति को अंजाम दिया गया, जैसे इस देश की राजनीतिक पार्टियों ने गरीबों को छला,
वैसे ही कुछ अल्पसंख्यकों के साथ भी हुई, ये दुर्भाग्य है कि अल्पसंख्यकों के साथ छलावा कर उन्हें भ्रमित और डरा कर रखा गया, मोदी ने कहा कि कभी भी उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की चिंता नहीं की गई, मोदी ने एनडीए के सांसदों से कहा अब मैं आप सभी से उम्मीद करता हूं कि हम इस छल को खत्म करेंगे, उन लोगों का पूरा भरोसा जीतेंगे।

विश्वास से ही प्रो इंकम्बेंसी 
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हम पर भरोसा किया है, यही वजह है कि हम दोबारा सत्ता में आये हैं, जब विश्वास होता है, तभी प्रो इंकबेंसी वेव आती है,
ये विश्वास एक डोर से बंधी हुई है। लोगों ने इसलिये हमें वोट किया, क्योंकि वो हमारी सरकार को लाना चाहते थे, इसी सकारात्मक सोच ने इतना बड़ा जनादेश दिया है।