ईवीएम हैक पर परेश रावल ने कही जोरदार बात, बाबू भैय्या का ट्वीट मचा रहा धमाल

परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा है कि केवल ईवीएम ही नहीं बल्कि टीवी के रिमोट भी हैक हो गये हैं।

परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा है कि केवल ईवीएम ही नहीं बल्कि टीवी के रिमोट भी हैक हो गये हैं। 

लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए 347 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ रही है, करीब 300 सीटें पाने के संकेत मिल रहे हैं,



कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, जीत  करीब देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु भी कर दिया है, मोदी को इस बड़ी जीत के लिये देश-विदेश से बधाई संदेशों का तांता लग गया है।

विदेश मंत्री का ट्वीट
मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराम ने नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, पीएम मोदी को बीजेपी की इस बड़ी  जीत के लिये बहुत-बहुत बधाई,
इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर लिखा, मैं अभी मतदान केन्दर् पर हूं, मैं हमारे बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं को देता हूं, उन्होने ऐसा कर देश की सेवा की है।

परेश रावल का ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी निवर्तमान सांसद परेश रावल ने भी विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है, उन्होने लिखा है कि केवल ईवीएम ही नहीं बल्कि टीवी के रिमोट भी हैक हो गये हैं,
तभी तो रिमोट से जिस बटन को भी दबाओ, हर चैनल सिर्फ एनडीए की ही जीत दिखा रहा है।

विपक्ष पर निशाना 
परेश रावल ने ट्वीट के जरिये ईवीएम पर भी सवाल खड़े करने वालों पर तंज कसने की कोशिश की है, चुनाव परिणाम से पहले 22 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट से ईवीएम हैकिंग पर चिंता जाहिर की थी,
विपक्ष की मांग थी कि वीवीपैट पर्चियों की मतगणना के साथ ही मिलान हो, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग खारिज कर दी।