पायल रोहतगी ने कमल हासन को दिया झन्नाटेदार जवाब, हो जाएगी बोलती बंद
पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा, इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे?
पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा, इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे?
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी फिल्मों में तो कुछ खास नाम नहीं कर सकी, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं, पिछले कुछ दिनों से पायल अपनी बेबाक राय के लिये खबरों में बनी हुई है, कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी हिंदू था वाले बयान पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, इसी कड़ी में पायल ने कमल हासन को बुड्ढा बताते हुए कहा है कि 60 के बाद इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है।पायल का जवाब
पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि एक हिंदू ने दूसरे हिंदू को मारा, इसे आप कत्ल कह सकते हैं, आतंकवाद कैसे? आतंकवादी वो होते हैं,
जो अपने से अलग धर्म के लोगों की हत्या करते हैं, क्योंकि उन्हें दूसरे धर्म से नफरत होती है, बुढापे में अकसर लोग सठिया जाते हैं, कमल हासन अपना राजनीतिक करियर शुरु करने के लिये गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी बता रहे हैं।
कईयों पर साधा निशाना
आपको बता दें कि पायल इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं, कमल हासन के अलावा उन्होने कई बॉलीवुड सितारों को अपने निशाने पर रख रखा है,
पायल ने पिछले दिनों एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर भी निशाना साधा था, जो खूब वायरल हुआ था।
स्वरा भास्कर पर हमला
पायल ने पिछले दिनों स्वरा भास्कर पर सीधा हमला बोलते हुए लिखा था कि स्वरा आंटी खुद को फेमिनिज्म की समर्थक कहती हैं,
साथ ही आप, कांग्रेस और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को समर्थन करती हैं और उनके लिये वोट मांगती है, गजब का समर्थन है। मालूम हो कि पायल सोशल मीडिया पर खुलकर बीजेपी का समर्थन करती है और कांग्रेस पर हमले करने में पीछे नहीं हटती।


