काशी में बड़ी बात कह गये पीएम मोदी, पहले बीजेपी कार्यकर्ता, फिर प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने काशी में कहा कि अंकगणित को केमेस्ट्री ने पराजित कर दिया।

पीएम मोदी ने काशी में कहा कि अंकगणित को केमेस्ट्री ने पराजित कर दिया।

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, वहां उन्होने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया, बाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहले बीजेपी कार्यकर्ता हूं,  बाद में प्रधानमंत्री, मैं वाराणसी सिर्फ नामांकन करने के लिये आया था, लेकिन काशी की जनता ने खुद ही मेरे लिये चुनाव लड़ा, हर कोई नरेन्द्र मोदी बन गया।

मतदाताओं का शुक्रिया 
नरेन्द्र मोदी ने काशी के वोटरों का शुक्रिया अदा किया, उन्होने कहा कि इस चुनाव में  हर कार्यकर्ता पूरे नंबरों के साथख पास हुआ है, मुझे जिताकर संसद भेजने के लिये सभी वोटरों का दिल से आभार,
इसके साथ ही पीएम ने कहा कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने वाले विरोधी दलों के उम्मीदवारों को भी मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं।

अंक गणित को केमेस्ट्री ने पराजित कर दिया 
पीएम मोदी ने कहा कि अंकगणित को केमेस्ट्री ने पराजित कर दिया, इसके साथ ही पीएम ने कहा कि हम दो बातों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं,
पहला भारत की महान विरासत, दूसरा आधुनिक विजन, हमें हमारे कल्चर को भी बरकरार रखना है, और वर्तमान स्थिति का भी ध्यान रखना है।

मां से मुलाकात 
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को पीएम मोदी गुजरात यात्रा पर थे, उन्होने अपनी मां हीराबेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था,
उन्होने कुछ देर अपनी मां के साथ बैठकर बातचीत भी की, इस दौरान उनके कई रिश्तेदार भी उनसे  मिलने के लिये पहुंचे, आपको बता दें कि 30 मई को दोबारा नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।