रजनीकांत ने मोदी को कहा करिश्माई नेता, तो राहुल गांधी के लिये कही ये बात

पीएम मोदी 30 मई गुरुवार शाम 7 बजे दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस समारोह में शामिल होने के लिये साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी 30 मई गुरुवार शाम 7 बजे दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस समारोह में शामिल होने के लिये साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम मोदी को करिश्माई नेता बताया है, इसके साथ ही उन्होने कहा है कि वो मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जरुर शामिल होंगे, रजनीकांत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को सलाह दी है कि वो इस्तीफा ना दें। चेन्नई में रजनीकांत ने मीडिया से बात की, उन्होने मोदी लोकसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि ये जीत मोदी की जीत है, वो एक करिश्माई नेता हैं।

शपथ ग्रहण में जरुर जाऊंगा
रजनीकांत ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि  भारत में जवाहर लाल नेहरु और राजीव गांधी के बाद नरेन्द्र मोदी करिश्माई नेता हैं, मैं उनके शपथ ग्रहण में जरुर जाऊंगा,
इसके साथ ही रजनीकांत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिये, बल्कि उन्हें साबित करना चाहिये, कि वो अपने दम पर कांग्रेस को चुनाव जिता सकते हैं, लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बेहद जरुरी है।

रजनीकांत को न्योता  
मालूम हो कि पीएम मोदी 30 मई गुरुवार शाम 7 बजे दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस समारोह में शामिल होने के लिये साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को आमंत्रित किया गया है,
दोनों ही अभिनेताओं से जुड़ों सूत्रों ने ये जानकारी दी है।

राजनीति में एंट्री
कमल हासन ने हाल ही में राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में आने का ऐलान किया, उनकी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ी,
हालांकि उन्हें खास सफलता नहीं मिली, तो रजनीकांत ने भी दिसंबर 2017 में राजनीति में आने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक उसे औपचारिक रुप नहीं दिया है।