खूबसूरती में अच्छे-अच्छों को मात देती है भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, ये तस्वीरें हैं सबूत

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी का नाम रीवा किशन है, रीवा भी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी का नाम रीवा किशन है, रीवा भी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपना जलवा दिखा चुके हैं, इस बार बीजेपी ने उन्हें सीएम योगी के क्षेत्र रहे गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारा, जहां से उन्होने बड़ी जीत हासिल की, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सक्रिय राजनीति में आने के बाद और सांसद बनने के बाद भी रवि किशन फिल्मों में काम करते रहेंगे, हालांकि आज हम आपको भोजपुरी सुपरस्टार नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बताते हैं।

रवि किशन की बेटी 
भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी का नाम रीवा किशन है, रीवा भी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आ सकती हैं, कहा जा रहा है कि उनके डेब्यू की तैयारी चल रही है,
रीवा चर्चित एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा के साथ सब कुशल मंगल है फिल्म में  नजर आएंगी।

बेहद स्टाइलिश  
रवि किशन की बेटी बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं, वो सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहती हैं, अकसर अपनी बिंदास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं,
सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरों को देख लगता है कि उन्होने अपने डेब्यू का तैयारी काफी पहले से शुरु कर दी थी, बस अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी।

अमेरिका से ट्रेनिंग 
रीवा किशन फिलहाल 22 साल की हैं, और बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी, रीवा ने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह  के प्लेग्रुप में एक साल तक ट्रेनिंग ली,
इसके अलावा उन्होने एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिये अमेरिका गई, जहां उन्होने करीब डेढ साल तक पढाई की और ट्रेनिंग ली। अब वापस लौट डेब्यू की तैयारी कर रही है।