रवीश कुमार को रोहित सरदाना ने धो दिया, एग्जिट पोल पर चर्चा करते हुए किया था कटाक्ष

इस वीडियो में रवीश कह रहे हैं, कि 2019 का चुनाव टीवी के लिहाज से बेहद खतरनाक था, बीजेपी के लिये कई न्यूज एंकर्स ने भी खूब मेहनत की।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस वीडियो में रवीश कह रहे हैं, कि 2019 का चुनाव टीवी के लिहाज से बेहद खतरनाक था, बीजेपी के लिये कई न्यूज एंकर्स ने भी खूब मेहनत की।


देश के चर्चित टीवी पत्रकार रवीश कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एग्जिट पोल पर बात करते दिख रहे हैं, इस वीडियो में रवीश न्यूज चैनल्स के एंकर्स पर कटाक्ष करते हैं, जिसके बाद अब रवीश के कटाक्ष पर आजतक न्यूज चैनल के एंकर रोहित सरदाना ने जवाब दिया है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत
आपको बता दें कि 19 मई शाम से ही तमाम न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसिया एग्जिट पोल प्रसारित कर रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि
एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार सत्ता में लौट रही है, हालांकि विपक्ष और उनके समर्थकों को ये बात रास नहीं आ रही है, वो बार-बार 23 मई मतगणना के दिन का इंतजार करने की बात कर रहे हैं।

रवीश का कटाक्ष 
इस वीडियो में रवीश कह रहे हैं, कि 2019 का चुनाव टीवी के लिहाज से बेहद खतरनाक था, बीजेपी के लिये कई न्यूज एंकर्स ने भी खूब मेहनत की,
रवीश ने तंज कसने वाले लहजे में कहा कि न्यूज एंकर्स को भी मंत्री पद मिलना चाहिये, फिर उन्होने अपनी बात को सही करते हुए कहा कि मीडिया हाउस के मालिक को मंत्री पद और एंकर को राज्यमंत्री पद मिलना चाहिये।

रोहित का जवाब 
रवीश के इस कटाक्ष पर आजतक न्यूज चैनल के एंकर रोहित सरदाना ने जवाब दिया है, उन्होने कहा है कि वो कह रहे हैं कुछ एंकर्स को मंत्री बना दिया जाना चाहिये,
तब उन्होने क्यों कुछ नहीं कहा था, जब उनके ऑफिस से तय होता था, कि  किस को मंत्री बनाया जाए, तब चुप्पी साध रखी थी, अब तंज कस  रहे हैं, आपको बता दें कि रोहित और रवीश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।