विश्वकप को लेकर सचिन तेंदुलकर की बड़ी भविष्यवाणी, इन तीन खिलाड़ियों पर दांव, एक भी भारतीय नहीं
सचिन ने विश्वकप सेमीफाइनल के लिये अपना पहला दांव भारतीय टीम पर लगाया है, उनके मुताबिक टीम इंडिया बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सबसे संतुलित टीम है।
सचिन ने विश्वकप सेमीफाइनल के लिये अपना पहला दांव भारतीय टीम पर लगाया है, उनके मुताबिक टीम इंडिया बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सबसे संतुलित टीम है।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इस विश्वकप में डेविड वॉर्नर, राशिद खान और जोफ्रा ऑर्चर धूम मचा सकते हैं, मास्टर-ब्लास्टर ने कहा कि वो इन तीनों के प्रदर्शन पर नजर बनाये रखेंगे, क्योंकि ये मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, सचिन तेंदुलकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री में डेब्यू के बाद कहा कि मुझे लगता है कि राशिद खान इस टूर्नामेंट में उलटफेर करने में अहम खिलाड़ी साबित होगा।राशिद खान कर सकता है उलटफेर
सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि राशिद खान टूर्नामेंट में कई उलटफेर कराने में शामिल हो सकता है, मेरा उनसे कहना है कि इसे टेस्ट मैच की तरह खेलो,
क्योंकि टी-20 प्रारुप में आपको इसलिये विकेट मिलते हैं, क्योंकि बल्लेबाज ये नहीं देखते, कि आपने कलाई में क्या बदलाव किया है, आप खुद पर भरोसा रखो, आक्रामक फिल्डिंग लगाओ और बल्लेबाज को मिडऑन या मिड ऑफ के ऊपर से मारने की चुनौती दो, ऐसा करने से आप अफगानिस्तान के फैंस को निराश नहीं करेंगे।
कमाल के वॉर्नर
दिग्गज बल्लेबाज ने कंगारु क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की तारीफ करते हुए कहा कि आईपीएल के दौरान मैंने उन्हें देखा, उन्होने अपनी छाप छोड़ी,
उनके भीतर रनों की भूख, प्रतिबद्धता और फिटनेस तीनों है, वॉर्नर हमेशा से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं, कठिन हालातों में खुद को कसौटी पर उन्होने परखा है, खूब रन दौड़े हैं, मुझे लगता है कि उन पर नजर रखनी चाहिये।
जोफ्रा ऑर्चर
तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्टर के बारे में मास्टर-ब्लास्टर ने कहा कि मैं इंग्लैंड के लिए जोफ्रा ऑर्चर को गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता हूं,
क्योंकि रोमांचक दौर में उसकी गेंदबाजी काफी अहम साबित होगी, आपको विकेट लेने के लिये ऑर्चर की जरुरत पड़ेगी।
सचिन ने चुनी सेमीफाइनल की टीम
सचिन ने विश्वकप सेमीफाइनल के लिये अपना पहला दांव भारतीय टीम पर लगाया है, उनके मुताबिक टीम इंडिया बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सबसे संतुलित टीम है,
इसके बाद उन्होने इंग्लैंड को सेमीफाइनल का दावेदार बताया, फिर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टीम का नाम लिया, सचिन ने मजबूत दिख रही दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचने दिया।



