ममता बनर्जी के विधायकों में भगदड़, सच होने लगी है पीएम मोदी की भविष्यवाणी

पीएम मोदी ने पिछले महीने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि टीएमसी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

पीएम मोदी ने पिछले महीने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि टीएमसी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है, टीएमसी से निकाले गये विधायक शुभ्रांशु रॉय ने ये कहकर  धमाका कर दिया, कि अगले दो से तीन दिनों में वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे, विधायक ने कहा कि टीएमसी में वो खुलकर सांस तक नहीं ले पा रहे थे। ममता बनर्जी की पार्टी में उनका दम घुट रहा था, अब उन्होने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है।

ममता की जमीन खिसक रही 
शुभ्रांशु रॉय ने सीधे ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होने टीएमसी में रहकर सच बोलने की हिम्मत की,
जिसके बाद उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, उन्होने कहा कि ममता की सियासी जमीन खिसक रही है, इसी वजह से उन्होने मुझे पार्टी से बाहर निकाला।

मुकुल रॉय के बेटे 
आपको बता दें कि शुभ्रांशु बंगाल के बीजपुर विधानसभा से विधायक हैं, उनके पिता मुकुल रॉय कभी ममता बनर्जी के खासमखास माने जाते थे,
हालांकि कुछ महीने पहले उन्होने टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। शुभ्रांशु ने कहा कि टीएमसी के चरित्र को देखते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है, उनके पिता मुकुल रॉय ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है, उन्होने ये भी कहा कि मुझे प्रदेश सरकार झूठे मुकदमे में फंसा सकती है, या मुझ पर हमले करवा सकती है। मैं अगले दो तीन दिनों में बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा।

टीएमसी में भगदड़
मालूम हो कि पीएम मोदी ने पिछले महीने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि टीएमसी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं,
लोकसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में भगदड़ मचेगी, आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 में होने हैं, अभी से ही बीजेपी ने तैयारियां शुरु कर दी है।