ममता बनर्जी के सांसदों का बिंदास डांस, वीडियो मचा रहा धूम

मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं, तो नुसरत जहां ने बशीरहाट से जीत हासिल की है।

मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं, तो नुसरत जहां  ने बशीरहाट से जीत हासिल की है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से सांसद बनीं बांग्ला एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां चुनावी मैदान में उतरने के समय से ही चर्चा में थी, अब चुनाव जीतने के बाद भी दोनों के बारे में चर्चा थम नहीं रही है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज धूम मचा रहे हैं, एक टिक टॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने  शेयर किया है।

हॉट डांस मूव्स
इस वीडियो में ममता बनर्जी की दोनों सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां एक इंगलिश गाने पर हॉट डांस मूव्स करती दिख रही हैं, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा,
वाउ वाउ वाउ, बंगाल के नये एमपी, मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां, हिंदुस्तान सच में बहुत प्रगतिशील है, ऐसे एमपी का स्वागत है, जिन्हें देखकर आंखों को इतना अच्छा लग रहा है।

लोकसभा सीट 
आपको बता दें कि मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं, तो नुसरत जहां  ने बशीरहाट से जीत हासिल की है,
इस स्पेशल मोमेंट की दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की है, हालांकि इन तस्वीरों की वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा, जो उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।

सबसे स्टाइलिश सांसद 
मालूम हो कि बीते एक सप्ताह से दोनों की हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कोई उन्हें ग्लैमरस तो कोई सबसे खूबसूरत सांसद तो कोई स्टाइलिश बता रहा है,
लोग उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें