चुनाव जीत इस एक्ट्रेस ने मचा दिया तहलका, बनीं अब तक की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस सांसद

बंगाली फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिमी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अपनी बिंदास और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

बंगाली फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिमी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अपनी बिंदास और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान में कई फिल्मी सितारों ने ताल ठोंकी, हालांकि राजनीति के इस घमासान में कुछ हिट रहे, तो कुछ फ्लॉप हो गये, इन्हीं में से एक नाम बंगाली फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का है, जो जादवपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची है, सोशल मीडिया पर मिमी की तस्वीरों ने धूम मचा रखी है, लोग उन्हें  सबसे खूबसूरत सांसद बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव
बंगाली फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मिमी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, वो अपनी बिंदास और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं,


मिमी की एक्टिंग के साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी खूब पसंद किया जाता है, एक्ट्रेस की तस्वीरों को देख आपको भी इस बात का अंदाजा हो जाएगा, कि वो कितनी फैशनेबल और ग्लैमरस है।

फिटनेस का खास ध्यान
मिमी चक्रवर्ती अपनी फिटनेस का बेहद खास ध्यान रखती है, वो अकसर एक्सरसाइज करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं,
मिमी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृण्मूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, उन्होने जादवपुर  सीट से करीब तीन लाख वोटों से चुनाव जीता है।

चुनाव प्रचार के दौरान तस्वीर वायरल
चुनाव प्रचार के दौरान एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो आम लोगों से ग्लव्स पहनकर हाथ मिला रही थी, मिमी के ऐसा करने पर काफी विवाद हुआ था,
हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए बताया था कि उनके हाथ में इंजरी थी, इस वजह से उन्होने ग्लव्स पहन रखे थे, मिमी ने साल 2008 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, उन्हें पहचान टीवी शो गनेर ओपारे से मिली थी।