लोकसभा चुनाव में इस एक्ट्रेस ने हासिल की बड़ी जीत, ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति का सफर
एक्ट्रेस और मॉडल नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी से बशीरहाट लोकसभा से टिकट दिया था।
एक्ट्रेस और मॉडल नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी से बशीरहाट लोकसभा से टिकट दिया था।
लोकसभा चुनाव में इस बार भी कई फिल्मी हस्तियां ताल ठोंक रही थी, इनमें से कुछ तो ऐसे सितारे थे, जो पहली बार चुनावी मैदान में थे, कई सेलेब्स ने जीत हासिल की, तो कईयों को निराशा हाथ लगी, जी हां, हम यहां बात करेंगे बांग्ला फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत जहां की, जो पहली बार चुनावी मैदान में थी और जीत हासिल कर ली। आइये नुसरते के बारे में आपको बताते हैं।टीएमसी से मिला टिकट
मालूम हो कि एक्ट्रेस और मॉडल नुसरत जहां को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी से बशीरहाट लोकसभा से टिकट दिया था,
इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के शायंतनु बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुल रहीम से था, उन्होने दोनों ही राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी को मात दी और जीत हासिल की।
बांग्ला फिल्मों में एक्टिव
नुसरत जहां का जन्म बंगाल की राजधानी कोलकाता में 8 जनवरी 1990 को हुआ था, वो बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेजे में से एक हैं, उन्होने कोलकाता में ही शुरुआती पढाई की,
इसके बाद भवानीपुर कॉलेज से बीकॉम से किया, साल 2010 में नुसरत ने फेयर वन मिस कोलकाता ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया, इसके बाद वो मॉडलिंग के क्षेत्र में आ गई, फिर धीरे-धीरे बांग्ला फिल्मों में आई।
ममता का फैसला सही
लोकसभा चुनाव 2019 का जब बिगुल बजा, तो ममता बनर्जी ने बशीरहाट लोकसभा सीट से नुसरत जहां पर भरोसा जताया,
बशीरहाट की जनता ने भी ममता बनर्जी को भरोसे को सही साबित किया और एक्ट्रेस को जिताया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।


