रामपुर का एग्जिट पोल- जया प्रदा और आजम के बीच कांटे की टक्कर, पढिये कौन जीतेगा
रामपुर आजम खान का गढ कहा जाता है, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेपाल सिंह ने इस सीट पर भगवा लहराया था।
रामपुर आजम खान का गढ कहा जाता है, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेपाल सिंह ने इस सीट पर भगवा लहराया था।
एग्जिट पोल में करीब-करीब ये साफ कहा जा रहा है कि देश में अगली सरकार मोदी की होगी, हालांकि लोग 23 मई का इंतजार कर रहे हैं, इसके साथ ही लोग ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वीआईपी सीटों पर कौन-कौन जीत रहा है, ऐसी ही एक सीट है यूपी की रामपुर, जहां महागठबंधन के उम्मीदवार आजम खान से बीजेपी की जया प्रदा लोहा ले रही है, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।यूपी एग्जिट पोल
आपको बता दें कि इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 50, सपा को 14, बसपा को 13, कांग्रेस को 02 और रालोद को एक सीट मिल सकती है,
अगर 2014 लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करें, तो बीजेपी गठबंधन को 73 सीटें (बीजेपी -71, अपना दल-02) मिली थी, साथ ही सपा-05 और कांग्रेस ने दो सीटें हासिल की थी, मायावती की पार्टी का खाता भी नहीं खुला था।
एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी
इस लोकसभा चुनाव में भी आजम खान ने जया प्रदा के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, यहां तक कि जुबानी जंग में पूर्व मंत्री ने एक्ट्रेस के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी,
जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने सपा नेता को नोटिस भेज जवाब मांगा था, एग्जिट पोल के मुताबिक जया प्रदा आजम से आगे दिख रही है, हालांकि असली नतीजे 23 मई को घोषित होंगे।
2014 में बीजेपी जीती
आपको बता दें कि रामपुर आजम का गढ कहा जाता है, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेपाल सिंह ने इस सीट पर भगवा लहराया था,
लेकिन उन्होने महज कुछ हजार वोटों से ही जीत मिली थी, उन्होने सपा के नसीर अहमद खान को तीन हजार वोटों से हराया था। अगर जया प्रदा की बात करें, तो पूर्व एक्ट्रेस 2004 और 2009 में इस सीट से सांसद रह चुकी हैं, तब उन्होने सपा के टिकट पर कांग्रेस की नूरबानो को हराया था।


