चंद्रबाबू को अमित शाह ने दी ऐसी सलाह, वीडियो मचा रहा धूम

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों को रुझाने हजम नहीं हुए, और वो एक-दूसरे से मिलने लगे, उन्हें लगता था कि एग्जिट पोल गलत होने वाला है।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों को रुझाने हजम नहीं हुए, और वो एक-दूसरे से मिलने लगे, उन्हें लगता था कि एग्जिट पोल गलत होने वाला है।

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद  गुरुवार शाम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नईदिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होने संबोधन भी दिया, अपने संबोधन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को सलाह भी दे दी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले तक टीडीपी भी एनडीए का हिस्सा था।

अमित शाह ने दी सलाह
अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों को रुझाने हजम नहीं हुए, और वो एक-दूसरे से मिलने लगे, उन्हें लगता था कि एग्जिट पोल गलत होने वाला है, मैं उन पार्टियों को और चंद्रबाबू नायडू को ये सलाह देना चाहता हूं,
कि अगर आपने काम किया होता, तो आका खाता खुल जाता, इसके साथ ही अमित शाह ने जगन मोहन रेड्डी, नवीन पटनायक और पवन चामलिंग को जीत की बधाई भी दी।

नायडू पर निशाना 
अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ये परिवारवादी पार्टियां दिल्ली  में घूम-घूमकर एक-दूसरे से मिल रहे थे, खास कर मैं चंद्रबाबू नायडू को सलाह देना चाहता हूं,
कि इतनी मेहनत वोट पाने के लिये  किया होता, तो शायद आपका खाता खुल जाता। आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू भी पहले एनडीए का हिस्सा थे, लेकिन मतभेद के बाद उन्होने एनडीए का कुनबा छोड़ दिया। एग्जिट पोल के बाद वो विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात कर एकजुट करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आये।

महागठबंधन को भी हराया 
अमित शाह ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा ने गठबंधन किया था, लेकिन उन्हें हराकर भी हमने 60 से ज्यादा सीटें जीती, ये जीत दिखाती है,
कि आने वाले दिनों में परिवारवादी और जातिवादी पार्टियों का कोई महत्व नहीं रहने वाला है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें