अनिल कुंबले ने चुनी ड्रीम टीम, इस बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी, रोहित-विराट को जगह नहीं

अनिल कुंबले ने अपनी ड्रीम आईपीएल टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल को सौंपा है।

अनिल कुंबले ने अपनी ड्रीम आईपीएल टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल को सौंपा है।

टीम इंडिया के महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने आईपीएल-12 की अपनी ड्रीम टीम चुनी हैं, अपनी टीम में जंबो ने चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है, हालांकि कुंबले की टीम में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे धाकड़ बल्लेबाज नहीं हैं, अनिल कुंबले ने अपनी टीम का कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बनाया है।

वॉर्नर के साथ राहुल
अनिल कुंबले ने अपनी ड्रीम आईपीएल टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल को सौंपा है,

आपको बता दें कि इस सीजन में वॉर्नर ने 12 मैचों में एक शतक और 8 अर्धशतक की मदद के 692 रन बनाये, तो राहुल ने पंजाब के लिये 14 मैचों में 510 रन (1 शतक और 6 अर्धशतक) ठोके।

मिडिल ऑर्डर
कुंबले  ने मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को सौंपी है, दोनों ने इस सीजन में 450 रन बनाये हैं,
पांचवें नंबर पर महेन्द्र सिंह धोनी को रखा है, वो टीम के विकेटकीपर और कप्तान भी हैं, इसके बाद छठें स्थान पर केकेआर के आंद्रे रसेल और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या को जगह दी है। इन दोनों ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इस सीजन में खूब तहलका मचाया है, रसेल ने 14 मैच  में 510 रन और 11 विकेट हासिल किया हें, तो पंड्या ने 15 मैचों में 393 रन और  14 विकेट हासिल किये हैं।

टीम की गेंदबाजी 
टीम इंडिया के पूर्व कोच ने अपनी टीम में दो लेग स्पिनर्स को जगह दी है, सीएसके के इमरान ताहिर  (15 मैच 23 विकेट) और राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल (14 मैच 20 विकेट) को शामिल किया है।
ताहिर इस सीजन में पर्पल कैप के दावेदारों में शामिल हैं, वो दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा  (12 मैच 25 विकेट) से सिर्फ दो कदम पीछे हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिये कुंबले ने दिल्ली के कगिसो रबाडा और मुंबई के जसप्रीत बुमराह को चुना है, ये दोनों गेंदबाज डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हैं।

कुंबले की ड्रीम टीम
डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद), केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब), श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स), ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स), महेन्द्र सिंह धोनी,
कप्तान  (सीएसके), आंद्रे रसेल (केकेआर), हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस), श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स), इमरान ताहिर (सीएसके), कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) और जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)