पीएम मोदी के लिये अनुपम खेर ने कह दी बड़ी बात, साथ ही राहुल गांधी को दी सलाह
अनुपम खेर ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि बतौर देश के नागरिक वो मोदी की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं, साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिये सही उम्मीदवार नहीं मानते।
अनुपम खेर ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि बतौर देश के नागरिक वो मोदी की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं, साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिये सही उम्मीदवार नहीं मानते।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को खुद को मोदी भक्त कहलाने में कोई परेशानी नहीं है, पिछले कुछ दिनों से वो लोकसभा चुनाव में व्यस्त थे, आपको बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस किरण केर बीजेपी के टिकट पर चंडीगढ से चुनावी मैदान में हैं, जिसके प्रचार के लिये अनुपम भी पहुंचे थे, हालांकि एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में एक्टर ने पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक खुलकर अपनी बात रखी, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष को मुफ्त की एक सलाह भी दे दी।मोदी से प्रभावित
अनुपम खेर ने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि बतौर देश के नागरिक वो मोदी की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं,
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिये सही उम्मीदवार नहीं मानते। खेर ने कहा कि पिछले 15 सालों से राहुल गांधी को कांग्रेस अपना नेता बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो लगातार विफल होते जा रहे हैं, राहुल बतौर इंसान अच्छे हैं, लेकिन पीएम बनने के लिये सही नहीं हैं।
राहुल गांधी को सलाह
कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि राहुल गांधी को चमचों ने घेर लिया है, उन्हें सही सलाह नहीं दी जा रही,
राहुल गांधी को सलाह देते हुए उन्होने कहा कि राहुल को अगर कुछ करना है, तो उन्हें जीरो से शुरुआत करनी चाहिये, जमीन पर काम शुरु करना चाहिये, उन्हें समझना होगा, कि देश का मिजाज बदल चुका है।
बॉलीवुड का बंटवारा
पूरा बॉलीवुड दो खेमों में बंटता दिख रहा है, जहां कुछ कलाकार मोदी की तारीफ करते दिख रहे हैं, तो कुछ बीजेपी और मोदी का विरोध कर रहे हैं,
अनुपम खेर ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति कुछ अलग या अच्छा करता है, तो उसका भी विरोध करने वाले लोग पैदा हो जाते हैं, इसलिये इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, बॉलीवुड का बंटवारा तो 2014 में ही हो गया था, ये सब असहिष्णुता और इनटॉलेरेंस जैसे मुद्दे इसके बाद ही तो पैदा हुए।


