सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुआ ये अजब संयोग, पढिये

अर्जुन तेंदुलकर ने टी-20 मुंबई लीग में आकाश टाइगर्स के लिये डेब्यू किया, इस फ्रेंचाइजी ने सचिन के बेटे को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने टी-20 मुंबई लीग में आकाश टाइगर्स के लिये डेब्यू किया, इस फ्रेंचाइजी ने सचिन के बेटे को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया है।

14 मई से टी-20 मुंबई के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है, इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के अलावा मुंबई के कई स्टार क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं, आईपीएल की तरह ही इस लीग में भी 8 टीमें हिस्सा ले रही है, इंटरनेशनल क्रिकेटरों में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और जयदेव उनादकट जैसे सितारों के नाम शामिल हैं, तो इस लीग में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेल रहे हैं।

5 लाख में बिके थे 
अर्जुन ने टी-20 मुंबई लीग में आकाश टाइगर्स के लिये डेब्यू किया, इस फ्रेंचाइजी ने सचिन के बेटे को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया है,
14 मई को जूनियर तेंदुलकर ने इस लीग का पहला मैच खेला, ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, इसके साथ ही अर्जुन और उनके पिता सचिन तेंदुलकर के साथ 14 मई का एक खास नाता जुड़ गया है।

14 मई को डेब्यू 
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भी वानखेड़े स्टेडियम में 14 मई को दिन साल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल में डेब्यू किया था,
सचिन का किसी भी टी-20 लीग का वो पहला मैच था, ऐसा ही कुछ बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी हुआ, जूनियर तेंदुलकर भी किसी भी टी-20 लीग का पहला मैच खेलने के लिये वानखेड़े स्टेडियम में उतरे।

तेंदुलकर ब्रांड एंबेसडकर
मालूम हो कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं, ये टी-20 मुंबई लीग का दूसरा सीजन है, पिछले साल इसका पहला सीजन खेला गया था,
जो काफी सफल साबित हुआ था। बहरहाल पहले मुकाबले में अर्जुन बल्ले से तो खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्हें अपना पहला विकेट जरुर मिल गया। स्टार क्रिकेटर के बेटे होने की वजह से सबकी नजरें अर्जुन पर टिकी हुई है।