23 मई को शोकसभा, सोनिया गांधी की पहल पर फिल्म निर्माता ने कसा झन्नाटेदार तंज

दावा किया जा रहा है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मिशन 272 के लिये कवायद शुरु कर दी है, उन्होने एक मजबूत गठबंधन के लिये कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल बनाया है।

दावा किया जा रहा है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मिशन 272 के लिये कवायद शुरु कर दी है, उन्होने एक मजबूत गठबंधन के लिये कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल बनाया है।

लोकसभा चुनाव के लिये आज आखिरी चरण का मतदान जारी है, पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी और मोदी के खिलाफ विपक्ष की तमाम राजनीतिक पार्टियां एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है, पहले हर पार्टी गठबंधन बनाकर मोदी को सत्ता से रोकने की कोशिश की, हालांकि ये संभव नहीं हो सका, अब चुनाव के बाद एक बार फिर मोदी को सत्ता में लौटने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

सोनिया गांधी ने शुरु की कवायद
दावा किया जा रहा है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मिशन 272 के लिये कवायद शुरु कर दी है, उन्होने एक मजबूत गठबंधन के लिये कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं का एक पैनल बनाया है,
जो अन्य राजनीतिक दलों से बात करेगा, हालांकि आज आखिरी चरण  का मतदान है, लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे, उसके बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।

फिल्म निर्माता का तंज
ऐसे में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडत ने ट्विटर पर सोनिया गांधी पर तंज कसा है, फिल्म निर्माता का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म निर्माता ने एक मीडिया रिपोर्ट पर कमेंट करते हुए ये ट्वीट किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने मिशन 272 के लिये काम करना शुरु कर दिया है।

अशोक पंडित ने क्या लिखा 
अशोक पंडित ने मीडिया हाउस की उस रिपोर्ट पर कमेंट करते हुए ट्वीट किया है, 23 मई को महाठगबंधन की शोकसभा का आयोजन किया जाएगा, इतना ही नहीं उन्होने एक और ट्वीट किया है,
जिसमें उन्होने लिखा है कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने। आपको बता दें कि अशोक पंडित मोदी समर्थक माने जाते हैं, वो अकसर सोशल मीडिया और टीवी पर मोदी की नीतियों का खुलकर समर्थन करते हैं।