आखिरकार सच साबित हुई अटल जी की भविष्यवाणी, कांग्रेस को याद आये पुराने दिन

संसद में दिये भाषण में तत्कालीन पीएम अटल जी ने कहा था कि एक समय ऐसा भी आएगा, जब पूरे देश में कमल खिलेगा।

संसद में दिये भाषण में तत्कालीन पीएम अटल जी ने कहा था कि एक समय ऐसा भी आएगा, जब पूरे देश में कमल खिलेगा।

अकसर कुछ लोगों द्वारा कही गई बातें सच साबित हो जाती है, कुछ ऐसा ही कांग्रेस पार्टी के साथ भी हुआ, दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने कांग्रेस को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित होता दिख रहा है, साल 1999 में अटल जी की सरकार सिर्फ 1 वोट से गिर गई थी, तब वाजपेयी ने संसद में  कहा था कि आज जो हमारा उपहास उड़ा लें, लेकिन एक वक्त ऐसा आएगा, जब लोग आपका उपहास करेंगे। अटल जी की बातों पर विपक्षियों ने खूब मेज थपथपाये थे, उनका वो भाषण यादगार रहा था।

पूरे देश में खिलेगा कमल
संसद में दिये भाषण में तत्कालीन पीएम ने कहा था कि एक समय ऐसा भी आएगा, जब पूरे देश में कमल खिलेगा, अब अगर आज की स्थिति पर नजर डालें,
तो उनकी बात सच साबित होती दिख रही है।  2014 में तो कांग्रेस के पास विपक्ष तक की कुर्सी नहीं थी, इस बार भी 17 प्रदेशों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला, और बीजेपी ने कई राज्यों में क्लीन स्वीप किया है।

गढ भी नहीं बचा सकी कांग्रेस
आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हो गई है, कांग्रेस के गढ कहे जाने वाले अमेठी को भी बीजेपी ने छिन ली,
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार अमेठी से चुनावी मैदान में थे, उन्हें स्मृति ईरानी ने करीब 55 हजार वोटों से हराया। हालांकि राहुल को शायद हार का पहले से अंदाजा था, इसलिये वो अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में थे, जहां से उन्होने रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की।

52 सीटों पर सिमट गई कांग्रेस
पिछली बार 46 सीटें जीतने वाली कांग्रेस से उम्मीद की जा रही थी, कि इस बार पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी, हालांकि इस बार भी कुछ खास नहीं कर सकी,
कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट कर रह गई, तो बीजेपी ने रिकॉर्डतोड़ 303 सीटें हासिल की, 2014 में बीजेपी को 282 सीटें मिली थी।