कमल हासन के डीएनए को लेकर बाबा रामदेव ने कही बड़ी बात, तो मोदी को लेकर की भविष्यवाणी

बाबा रामदेव ने कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहले हिंदू आतंकी कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल हासन अच्छे एक्टर तो हो सकते हैं, लेकिन अच्छे नेता बिल्कुल नहीं हैं।

बाबा रामदेव ने कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहले हिंदू आतंकी कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल हासन अच्छे एक्टर तो हो सकते हैं, लेकिन अच्छे नेता बिल्कुल नहीं हैं।

स्वामी रामदेव ने अंतिम चरण के मतदान से पहले कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर केन्द्र में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर दोबारा नरेन्द्र मोदी बैठेंगे, उन्होने विपक्षी दलों को लेकर कहा कि मेरी भविष्यवाणी है, कि 23 मई के बाद देश के कुछ लोगों की राजनीतिक स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा, उन्हें हाइपर टेंशन और ब्लड प्रेशर हो जाएगा, परिणाम के बाद विपक्षियों को कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने की जरुरत पड़ेगी।

मजबूत और स्थिर सरकार
बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि इस समय देश में जो राजनीतिक उठा-पटक चल रही है, उससे अजमंजस की स्थिति है,
कुछ लोग राजनीतिक असहिष्णुता, अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उस पर विराम लगेगा, देश में एक स्थिर और मजबूत सरकार बनेगी।

बीजेपी के लिये प्रचार
मालूम हो कि 2014 लोकसभा चुनाव में बाबा रामदेव खुलकर बीजेपी के लिये प्रचार कर रहे थे, वो कांग्रेस के खिलाफ और मोदी के पक्ष में वोट मांग रहे थे,
लेकिन इस बार  चुनाव से पहले ही उन्होने कह दिया था, कि वो कोई राजनीतिक बयान नहीं देंगे, इसके साथ ही उन्होने कुछ ऐसे बयान भी दिये, जिससे बीजेपी को असहजता का सामना करना पड़ा।

ममता बनर्जी पर निशाना
बाबा रामदेव ने बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड के दौरान हुए हिंसा और आगजनी पर भी सवाल खड़े किये, उन्होने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि
अमित शाह के रोड शो पर हमला लोकतंत्र का अपमान है, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बौखला गई है, राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नही है।

कमल हासन पर सीधा वार
योगगुरु ने कमल हासन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहले हिंदू आतंकी कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमल हासन अच्छे एक्टर तो हो सकते हैं, लेकिन अच्छे नेता बिल्कुल नहीं हैं,
उनकी नियत में खोट है, और जिस तरह का उन्होने बयान दिया है, उससे लगता है कि उनके डीएनए में भी कुछ गड़बड़ है।