लोकसभा चुनाव को लेकर बेजान दारुवाला की भविष्यवाणी, मोदी को लेकर कही बड़ी बात
बेजान दारुवाला से पूछा गया कि उनके मुताबिक कितनी सीटें बीजेपी और एनडीए को आ सकती है, तो उन्होने कहा कि करीब 275 से 300 सीटों के बीच इन्हें मिल सकती है।
बेजान दारुवाला से पूछा गया कि उनके मुताबिक कितनी सीटें बीजेपी और एनडीए को आ सकती है, तो उन्होने कहा कि करीब 275 से 300 सीटों के बीच इन्हें मिल सकती है।
लोकसभा चुनाव 2019 आखिरी चरण में है, सातों चरणों में मतदान हो चुका है, अब देशवासी गुरुवार 23 मई का इंतजार कर रहे हैं, जब ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, उससे पहले तमाम न्यूज चैनल्स और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के जरिये बताने की कोशिश की, कि देश में अगली सरकार किसकी होगी, मशहूर ज्योतिषी बेजान दारुवाला ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है।क्या बोले चर्चित ज्योतिषी
मशहूर ज्योतिषी बेजान दारुवाला ने भी इस लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है, उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्म तिथि 17 सितंबर है,
यानी उनका कार्ड हुआ स्टार , ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में भले पीएम मोदी को तकलीफ होगी, लेकिन आखिर में मैदान वहीं मारेंगे, यानी केन्द्र में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी।
कितनी सीटें
बेजान दारुवाला से पूछा गया कि उनके मुताबिक कितनी सीटें बीजेपी और एनडीए को आ सकती है, तो उन्होने कहा कि करीब 275 से 300 सीटों के बीच इन्हें मिल सकती है,
मैं ये कहता हूं कि बीजेपी सत्ता में लौटेगी, नरेन्द्र मोदी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि बेजान दारुवाला मोदी के हाथ देखने का भी दावा करते हैं।
कौन है बेजान दारुवाला
मालूम हो कि बेजान दारुवाला देश के मशहुर ज्योतिषी हैं, वैसे तो वो पारसी विरासत से ताल्लुक रखते हैं, उसके बाद भी भगवान गणेश के प्रबल अनुयायी माने जाते हैं,
इससे पहले भी कई खास मौकों पर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई है, इनकी ज्योतिषी तकनीक आई चिंग, टैरोट रीडिंग, कबालाह और हस्तकला है।


