बेगूसराय का एग्जिट पोल- मोदी के मंत्री और कन्हैया कुमार के बीच सीधी लड़ाई, ये मारेंगे बाजी

बिहार की कई सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है, उन्हीं में से एक सीट है बेगूसराय, इस सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था।

बिहार की कई सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है, उन्हीं में से एक सीट है बेगूसराय, इस सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था।

लोकसभा चुनाव के लिये सभी चरणों का मतदान हो चुका है, बिहार में इस बार समीकरण पिछले लोकसभा चुनाव से काफी बदला हुआ था, बीजेपी इस बार जदयू और लोजपा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में थी, दूसरी ओर राजद ने भी कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था, हालांकि एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन पर एनडीए भारी दिख रही है।

बेगूसराय में त्रिकोणीय मुकाबला 
बिहार की कई सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है, उन्हीं में से एक सीट है बेगूसराय, इस सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था, बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को यहां से उम्मीदवार बनाया,
हालांकि बार-बार वो  इस सीट से चुनाव लड़ने से मना करते रहे, लेकिन आखिर में अमित शाह के आश्वासन के बाद वो चुनाव लड़े, तो सीपीआई ने कन्हैया कुमार और महागठबंधन ने तनवीर हसन को मैदान में उतारा है।

कन्हैया पर गिरिराज भारी
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बेगूसराय में कन्हैया और गिरिराज सिंह के बीच सीधी लड़ाई है, हालांकि इस लड़ाई में केन्द्रीय मंत्री भारी पड़ते दिख रहे हैं,
एग्जिट पोल के अनुसार गिरिराज सिंह बेगूसराय में बीजेपी का विजयी पताका फहरा सकते हैं, हालांकि ये अभी आंकलन है, असली नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे।

बिहार में एनडीए का जलवा
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबित बिहार में एनडीए को 32 सीटें मिलने की संभावना है, जिसमें बीजेपी को 15, जदयू को 13 और लोजपा को चार सीटें मिल सकती है ,
अगर बात महागठबंधन की करें, तो बिहार में राजद को 05, कांग्रेस को 02 और रालोसपा को एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जीतन राम मांझी और वीआईपी का तो खाता भी नहीं खुलेगा।