कमल हासन को चप्पल मारने की कोशिश, बयान पर सफाई में बेटी को लेकर कही बड़ी बात

मामला तूल पकड़ने के बाद कमल हासन ने कहा कि वो कह रहे हैं कि मैंने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, मेरे परिवार में भी कई हिंदू हैं, मेरी बेटी भी हिंदू धर्म मानती है।

मामला तूल पकड़ने के बाद कमल हासन ने कहा कि वो कह रहे हैं कि मैंने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, मेरे परिवार में भी कई हिंदू हैं, मेरी बेटी भी हिंदू धर्म मानती है।

एक्टर से पॉलिटिशन बने कमल हासन पर बुधवार शाम तिरुप्परनकुंदरम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मदुरै में चप्पल फेंकने की कोशिश की गई, आपको बता दें कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ने तीन दिन पहले बयान दिया था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी हिंदू था, उन्होने नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या की ओर इशारा करते हुए ये बात कही थी।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
स्थानीय पुलिस ने बताया कि कमल हासन पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई, हालांकि चप्पल उनसे दूर जा कर गिरी, मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है,
जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता, हनुमान सेना और अन्य संगठन के सदस्यों पर आरोप लगाया गया है, मालूम हो कि अरवाकुरिचि और तिरुप्परनकुंदपम विधानसभा सीट पर रविवार को उपचुनाव होंगे, कमल हासन की राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

ऐतिहासिक सच
दूसरी ओर बयान पर विवाद होने के बाद कमल हासन ने बुधवार को फिर दोहराया, तो उन्होने कुछ भी गलत नहीं कहा, बल्कि वही कहा, जो ऐतिहासिक सच था,
इस बयान के बाद एक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उन्होने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिये याचिका दायर की है। जिसमें उन्होने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी खारिज करने की मांग की है।

जीभ काटने की मांग
दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद विकास मंत्री टी राजेंद्र भालाजी ने कमल हासन के इस बयान के बाद कहा था कि उनकी जीभ काट ली जानी चाहिये,
ताकि आगे से वो ऐसा बयान ना दे सके, जिसके बाद कमल हासन की पार्टी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, साथ ही पार्टी ने दावा किया कि उनके बयान को संदर्भ से पूरी  तरह हटाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है।

बयान पर सफाई
मामला तूल पकड़ने के बाद कमल हासन ने कहा कि वो कह रहे हैं कि मैंने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, मेरे परिवार में भी कई हिंदू हैं, मेरी बेटी भी हिंदू धर्म मानती है,
हालांकि एक्टर ने ये स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी बेटी, क्योंकि उनकी दो बेटियां  हैं, कमल हासन ने कहा कि मुझे अपमानित करने के लिये मेरी विचारधारा का ढोल मत पीटिए, आपके हाथ कुछ भी नहीं आएगा।