19 साल में इतनी बदल गई है मोहब्बतें की एक्ट्रेस, बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद कर रही ये काम

मोहब्बतें के बाद भी प्रीति झंगियानी ने कई फिल्में की, हालांकि दुर्भाग्य से उनकी फिल्में चल नहीं सकी, जैसे एलओसी कारगिल, आन, अनर्थ।

मोहब्बतें के बाद भी प्रीति झंगियानी ने कई फिल्में की, हालांकि दुर्भाग्य से उनकी फिल्में चल नहीं सकी, जैसे एलओसी कारगिल, आन, अनर्थ।

सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी को शायद आप भूलें नहीं होंगे, भले एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मी परदे से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती, प्रीति सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं।

मोहब्बतें के बाद भी फिल्में
आपको बता दें कि मोहब्बतें के बाद भी प्रीति झंगियानी ने कई फिल्में की, हालांकि दुर्भाग्य से उनकी फिल्में चल नहीं सकी, जैसे एलओसी कारगिल, आन, अनर्थ।
मालूम हो कि प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 16 साल की उम्र में कर दी थी, तब वो मॉडलिंग किया करती थीं।

प्रवीण डबास से शादी 
फिल्म इंडस्ट्री में अपेक्षित सफलता ना मिलने  के बाद एक्ट्रेस ने इसे छोड़ने की ठान ली, हालांकि वो बीच-बीच में फिल्में करती रही,
प्रीति ने साल 2008 में एक्टर और मॉडल प्रवीण डबास से शादी कर ली, शादी के तीन साल बाद प्रीति ने 2011 में बेटे जयवीर को जन्म दिया, फिलहाल एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ मुंबई के ब्रांदा में रहती हैं और घर संभालने में व्यस्त हैं।

फिट और खूबसूरत
38 साल की प्रीति आज भी उतनी ही फिट और खूबसूरत दिखती है, प्रीति ने साल 1999 में मलयालम फिल्म से डेब्यू किया था।
हालांकि ये भी संयोग ही है कि प्रीति ने अपने करियर की शुरुआर मोहब्बतें (साल 2000) से किया था, इस फिल्म में किम शर्णा और शमिता शेट्टी की तरह उनका भी करियर कुछ खास नहीं रहा, इन तीनों के अपोजिट दिखने वाले हीरो भी फ्लॉप रहे, हालांकि फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
https://www.instagram.com/p/Bvtd1bTFsHw/