पूर्वी दिल्ली में गौतम गंभीर का इनसे है सीधा मुकाबला, जानिये क्या कहते हैं एग्जिट पोल

गौतम गंभीर के खिलाफ इस सीट से आप की ओर से अतिशी और कांग्रेस की ओर से अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में हैं।

गौतम गंभीर के खिलाफ इस सीट से आप की ओर से अतिशी और कांग्रेस की ओर से अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में हैं।

पूरे देश को 23 मई का इंतजार है, उससे पहले एग्जिट पोल के जरिये तमाम चैनल बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगली सरकार किसकी होगी, कौन हार रहा है और कौन जीत है, इस बार के लोकसभा चुनाव में कई सितारे भी किस्मत आजमा रहे हैं, ऐसा ही एक नाम है टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का, जिन्होने क्रिकेट के बाद सियासी पिच पर पारी शुरु की है, बीजेपी ने गंभीर को पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा है।

पूर्वी दिल्ली
गौतम गंभीर के खिलाफ इस सीट से आप की ओर से अतिशी और कांग्रेस की ओर से अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में हैं, 12 मई को 6ठें चरण के दौरान दिल्ली में चुनाव हुए।
एबीपी न्यूज-नील्सन के एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर कांटे की टक्कर दिख रही है, गौतम गंभीर और कांग्रेस प्रत्याशी लवली के बीच नजदीकी मुकाबला है, जबकि आप प्रत्याशी नंबर तीन पर रहने वाली है।

गंभीर मार रहे हैं बाजी
एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार अरविंदर सिंह लवली पर गौतम गंभीर भारी पड़ते दिख रहे हैं, आपको बता दें कि असल नतीजे 23 मई को घोषित किये जाएंगे,
तब तक इंतजार कीजिए, 23 मई को साफ हो जाएगा, कि दिल्ली की  सातों सीटों पर कौन बाजी मार रहा है।

सबसे ज्यादा चर्चा पूर्वी दिल्ली की 
आपको बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा में पूर्वी दिल्ली रहा, एक तो गौतम गंभीर वीआईपी उम्मीदवार,

ऊपर से आप उम्मीदवार ने गंभीर पर कई बड़े आरोप लगाये, महिला उम्मीदवार ने कहा कि उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक पर्चे बांटे गये, जिस पर गंभीर ने इंकार करते हुए कहा कि अगर अतिशी ने आरोप साबित कर दिया, तो बीच चौराहे पर वो फांसी चढने को तैयार हैं।