चाचा शिवपाल ने खराब कर दिया भतीजे का खेल, जीत की ओर बढ रही है बीजेपी
रुझानों में ल़ड़ाई बीजेपी के चंद्रसेन और अक्षय यादव के बीच दिख रही है, शिवपाल यादव तीसरे नंबर पर हैं, हालांकि अक्षय और चंद्रसेन के बीच जितना फासला है, शिवपाल यादव ने उतने ही वोट पायें हैं।
रुझानों में ल़ड़ाई बीजेपी के चंद्रसेन और अक्षय यादव के बीच दिख रही है, शिवपाल यादव तीसरे नंबर पर हैं, हालांकि अक्षय और चंद्रसेन के बीच जितना फासला है, शिवपाल यादव ने उतने ही वोट पायें हैं।
2017 यूपी विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार में झगड़ा हो गया। 2019 लोकसभा चुनाव तक ये झगड़ा इतना बढ गया, कि चाचा ने खुलेआम बगावत कर दी, अलग पार्टी बनाने के साथ ही उन्होने भतीजे के खिलाफ ही चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया, हालांकि चाचा भतीजे की लड़ाई में बाजी बीजेपी मार गई।चाचा बनाम चाचा की लड़ाई
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में शिवपाल यादव ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि शिवपाल यहां जमानत नहीं बचा पाएंगे,
इसलिये उन्होने चुनौती स्वीकार करते हुए फिरोजाबाद से पर्चा दाखिल कर दिया, अब कहा जा रहा है कि शिवपाल सीधे तौर पर सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बीजेपी नंबर वन
मालूम हो कि रुझानों में ल़ड़ाई बीजेपी के चंद्रसेन और अक्षय यादव के बीच दिख रही है, शिवपाल यादव तीसरे नंबर पर हैं, हालांकि अक्षय और चंद्रसेन के बीच जितना फासला है,
शिवपाल यादव ने उतने ही वोट पायें हैं, यानी शिवपाल यादव खुद तो नहीं जीत पाये, लेकिन उन्होने बीजेपी का काम आसान कर दिया। हालांकि ये रुझान हैं, मतगणना जारी है, जिसमें उलटफेर भी हो सकता है।
बीजेपी को जबरदस्त बढत
यूपी में महागठबंधन के बाद दावा किया जा रहा था कि बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, लेकिन ना सिर्फ यूपी बल्कि देश में मोदी लहर नजर आ रही है,
चुनाव रुझान तो यही बता रहे हैं, करीब 325 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि यूपी में सिर्फ 22 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं।


