गुलाम नबी आजाद के बयान से सियासी भूकंप, अगले पीएम को लेकर कही बड़ी बात
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारा शुरु से लक्ष्य रहा है, कि केन्द्र में एनडीए की सरकार नहीं आनी चाहिये, उन्हें रोकने के लिये सर्वसम्मति से भी जो फैसला लिया जाएगा, कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारा शुरु से लक्ष्य रहा है, कि केन्द्र में एनडीए की सरकार नहीं आनी चाहिये, उन्हें रोकने के लिये सर्वसम्मति से भी जो फैसला लिया जाएगा, कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी।
सातवें चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है, दरअसल कांग्रेस नेता अपनी पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा है कि 23 मई को नतीजे घोषित होने के बाद यदि कांग्रेस के पक्ष में आम सहमति बनती है, तो केन्द्र में पार्टी अगली सरकार की अगुवाई करेगी, लेकिन अगर स्थिति फंसी, और कांग्रेस के पक्ष में सर्वसम्मति नहीं बनी, तो हम ये मुद्दा नहीं बनाने जा रहे हैं कि पार्टी किसी और को पीएम नहीं बनने देगी।एनडीए सरकार को रोकना लक्ष्य
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारा शुरु से लक्ष्य रहा है, कि केन्द्र में एनडीए की सरकार नहीं आनी चाहिये, उन्हें रोकने के लिये सर्वसम्मति से भी जो फैसला लिया जाएगा,
कांग्रेस उसके साथ खड़ी होगी, कांग्रेस नेता के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में अगली सरकार बीजेपी या एनडीए की नहीं बनेगी।
एनडीए के दल भी आ सकते हैं
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर बीजेपी को कम सीटें मिली, तो एनडीए में शामिल भी कई दल केन्द्र में गैर-बीजेपी सरकार बनाने के लिये साथ दे सकते हैं, एनडीए में ऐसे कई दल हैं,
जो उनसे असंतुष्ट हैं, उनकी विचारधारा बीजेपी से नहीं मिलती है, लेकिन फिर भी सत्ता पाने या किसी मजबूरी की वजह से उनके साथ हैं, शायद इसमें नीतीश कुमार भी हो सकते हैं।
देश में परिवर्तन होगा
इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने गोरखपुर में कहा था कि देश में सत्ता परिवर्तन होगा, बीजेपी की सरकार केन्द्र में दोबारा नहीं लौटेगी, पूरे देश में बीजेपी हार रही है,
यूपी में बीजेपी को पिछली बार 71 सीटें मिली थी, लेकिन इस बार 10-15 सीटों पर सिमट जाएदी, चौकीदार ढीला पड़ गया है, जब नेता गालियां देने लगे, तो समझ जाइये, कि उनकी हवा निकल गई है।


