चुनावी मैदान में दिग्गी राजा को धूल चटाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लिया बड़ा संकल्प

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराया, अब चुनाव जीतने के बाद उन्होने एक और बड़ा फैसला लिया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराया, अब चुनाव जीतने के बाद उन्होने एक और बड़ा फैसला लिया है।

लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार सीएम रह चुके दिग्विजय सिंह को धूल चटाने के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक और बड़ा फैसला लिया है, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि बतौर सांसद वो अपना  वेतन खुद पर खर्च नहीं करेगी, वो उन पैसों को जरुरतमंदों को देगी, इसके साथ ही भिक्षा के जरिये ही अपना जीवन यापन करेगी, जैसे अब तक करती आ रही हैं।

दूसरी सीटों पर पड़ा असर
लोकसभा चुनाव में सबकी नजर भोपाल के वीआईपी सीट पर टिकी हुई थी, क्योंकि यहां से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था,
जिसके बाद बीजेपी ने भी अपने मौजूदा सांसद का टिकट काट साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया, राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस सीट का असर प्रदेश की दूसरी सीटों पर भी पड़ा।

दिग्गी राजा को हराया
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव में दिग्विजय सिंह को हराया, अब चुनाव जीतने के बाद उन्होने एक और बड़ा फैसला लिया है, उन्होने कहा कि सांसद के तौर पर मिलने वाले वेतन का वो उपभोग नहीं करेगी,
बल्कि उस पैसे से समाज के जरुरतमंदों की मदद करेगी, साथ ही जैसे अब तक वो भिक्षा मांग कर अपना जीवनयापन कर रही हैं, वैसे ही आगे भी करती रहेंगी।

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी
आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर यूपीए सरकार के दौरान मालेगांव बम धमाकों की आरोपी हैं, फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं,
चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी ने पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से  काफी सुर्खियों में रही थी, उन्होने नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहा था, हालांकि बाद में साध्वी ने माफी मांग ली।