जब श्रीदेवी की वजह से जाह्नवी कपूर को मांगनी पड़ी थी माफी, पोस्ट की भावुक कर देने वाली तस्वीर

फोटोग्राफर्स बार-बार जाह्नवी से पोज देने के लिये कह रहे थे, लेकिन श्रीदेवी ने मना कर दिया, जिसके बाद जाह्नवी फोटोग्राफर्स को सॉरी कह आगे बढ गई।

फोटोग्राफर्स बार-बार जाह्नवी से पोज देने के लिये कह रहे थे, लेकिन श्रीदेवी ने मना कर दिया, जिसके बाद जाह्नवी फोटोग्राफर्स को सॉरी कह आगे बढ गई।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थी, तभी तो कोई फिल्मी इवेंट हो या हॉलीडे वो अपनी मां के साथ दिखती थीं, इतना ही नहीं जाह्नवी अपनी मां की इजाजत  के बिना कोई काम नहीं करती थी, इसका सबूत भी मिला, दरअसल एक इवेंट के दौरान कुछ फोटोग्राफर्स जाह्नवी से तस्वीरों के लिये कहने लगे, जिस पर एक्ट्रेस अपनी मां से पूछती दिखी, लेकिन श्रीदेवी ने बेटी को तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया।

सॉरी कह आगे बढ गई
फोटोग्राफर्स बार-बार जाह्नवी से पोज देने के लिये कह रहे थे, लेकिन श्रीदेवी ने मना कर दिया, जिसके बाद जाह्नवी फोटोग्राफर्स को सॉरी कह आगे बढ गई, खैर अब चाहे मां डांटे, या रोक-टोक करे,
हर चीज में हमारी कुछ ना कुछ भलाई तो जरुर  छिपी रहती है, इस चीज की अहमियत आपको तब पता चलती है, जब मां आपसे दूर होती है।

जाह्नवी ने पोस्ट की तस्वीर
इस मदर्स डे जहां सोशल मीडिया पर मां और बेटे-बेटियों की तस्वीरों का ढेर लगा हुआ है, इस बीच जाह्ववी ने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, उन्होने लिखा है,
इनका प्यार समझें, दुलार करें, बात सुनें, दुनिया का सारा प्यार इन्हें दें, हैप्पी मदर्स डे, इस तस्वीर में छोटी जाह्नवी श्रीदेवी के गोद में बैठी नजर आ रही है।

बहन ने किया कमेंट
इस तस्वीर पर ना सिर्फ जाह्ववी और श्रीदेवी के फैंस बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी अपना प्यार जताया, जाह्नवी की चचेरी बहन सोनम कपूर ने इस पर लिखा, लव यू जानू,
तो चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस पर कुछ दिल वाले इमोजी बनाये,  आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के करीबी दोस्तों में शामिल थे।