भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का लालू परिवार पर बड़ा हमला, तेजस्वी यादव पर आरोप
खेसारी लाल ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं लालू परिवार को अपना परिवार मानता था, लेकिन तेजस्वी ने मेरे किसी भी संदेश का जवाब तक नहीं दिया।
खेसारी लाल ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं लालू परिवार को अपना परिवार मानता था, लेकिन तेजस्वी ने मेरे किसी भी संदेश का जवाब तक नहीं दिया।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों लोकसभा चुनाव के रंग में रंगा हुआ है, जहां एक तरफ आम्रपाली दूबे और पवन सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिये आजमगढ में प्रचार किया, वहीं अब इस रण में खेसारी लाल यादव भी कूद पड़े हैं, भोजपुरी स्टार खेसारी ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिये प्रचार किया, आपको बता दें कि मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।लालू परिवार पर हमला
खेसारी ने इस दौरान बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू परिवार पर जमकर हमला बोला, उन्होने कहा कि लालू परिवार ने हमेशा उनके साथ गलत व्यवहार किया है,
खेसारी ने सीधे तेजस्वी यादव पर अपनी भड़ास निकाला, उन्होने कहा कि मैं लालू यादव को हमेशा से मानता हूं, उनकी बेहद इज्जत करता हूं, लेकिन लालू परिवार के लोगों के लिये अब मेरे दिल में कुछ खास इज्जत नहीं है, तेजस्वी जातिगत राजनीति के अलावा कुछ नहीं जानते हैं, खेसारी ने कहा कि मैं तेजस्वी से काफी दुखी हूं।
मेरे संदेश का जवाब तक नहीं दिया
भोजपुरी स्टार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं लालू परिवार को अपना परिवार मानता था, लेकिन तेजस्वी ने मेरे किसी भी संदेश का जवाब तक नहीं दिया,
उल्टा मुझ पर पत्थर मारने वाले को टिकट दे दिया, तेजस्वी ने कभी भी मुझे अपना भाई समझा ही नहीं, तो फिर मैं उन्हें क्यों अपना भाई समझूं, जब भी मुझे समाचार मिलता था, कि लालू जी की तबीयत खराब है, मैं तुरंत उनका हाल-चाल लेने पहुंच जाता था। लेकिन उनके परिवार के लोगों ने गलत व्यवहार किया।
लालू और मुलायम परिवार ही क्यों
खेसारी लाल यादव ने बिहार में विकास नहीं होने की वजह लालू परिवार को ठहराया, उन्होने कहा कि लालू यादव ने क्या काम किया, ये तो उनके पिता बता सकते हैं,
लेकिन लालू परिवार ने बिहार में सिर्फ जाति की राजनीति की, बिहार के लोगों में जाति का जहर घोल दिया, खेसारी ने सवालिया लहजे में पूछा कि बिहार और यूपी में लालू और मुलायम के बच्चे ही मुख्यमंत्री क्यों बनते हैं, क्या उनके अलावा और कोई नाम नहीं है।
महाराजगंज से मांग रहे थे टिकट
आपको बता दें कि कुछ समय पहले खेसारी लालू परिवार के बेहद करीबी माने जा रहे थे, पिछले साल उन्होने बिहार के महाराजगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया था,
उन्होने कहा था कि अगर लालू प्रसाद ने टिकट दिया, तो ठीक नहीं तो निर्दलीय मैदान में ताल ठोंकेगे, हालांकि बाद में उन्होने फैसला बदल लिया, लेकिन अब जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि 2020 विधानसभा चुनाव की वो तैयारी कर रहे हैं।



