आलिया भट्ट की खास दोस्त को डेट कर रहे हैं केएल राहुल, इन दो एक्ट्रेसेज से भी जुड़ चुका है नाम
बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है, नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनका रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचा।
बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है, नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनका रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचा।
टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल का नाम पिछले कुछ समय से अलग-अलग हीरोइनों के साथ जुड़ता रहा है,हाल ही में उनका नाम एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था, उससे पहले भी राहुल का नाम दो और एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है, जो तब खूब सुर्खियां बटोरी थी।
निधि अग्रवाल को डेट
राहुल फिल्म मुन्ना माइकल की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को भी डेट कर चुके हैं, दोनों एक रेस्त्रां में साथ लंच करते स्पॉट हुए थे,
इतना ही नहीं एक्ट्रेस मैच में चीयर करने के लिये स्टेडियम भी पहुंचती थी, हालांकि बाद में दोनों ने स्पष्ट किया, कि दोनों कॉलेज से एक-दूसरे को जानते हैं, डेट नहीं कर रहे बल्कि अच्छे दोस्त हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में निधि ने राहुल को ब्रो कह दिया था, जिसकी वजह से उनका खूब मजाक उड़ा था।
एलिक्सिर नाहर के साथ जुड़ा नाम
आपको बता दें कि निधि से पहले राहुल का नाम एक पेशेवर मॉडल एलिक्सिर नाहर के साथ भी जुड़ा था, नाहर के सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की तस्वीरें भरी पड़ी हैं,
जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि बाद में कुछ कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
आकांक्षा के साथ जोड़ा जा रहा नाम
टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज का नाम अब आकांक्षा रंजन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है, आपको बता दें कि आकांक्षा आलिया भट्ट की करीबी दोस्तों में शामिल है,
मालूम हो कि केएल राहुल इन दिनों विश्वकप में हिस्सा लेने के लिये इंग्लैंड में हैं, वो टीम इंडिया की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
बॉलीवुड क्रिकेट का पुराना नाता
खैर बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा है, नवाब पटौदी-शर्मिला टैगोर से लेकर विराट-अनुष्का तक कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनका रोमांस शादी के पड़ाव तक पहुंचा,
अब देखना है कि क्या राहुल और आकांक्षा का रोमांस भी आगे जाता है, या फिर बीच में ही दम तोड़ देता है।




