आप नेता का सुझाव, पांच साल-पांच पीएम, कुमार विश्वास ने दिया झन्नाटेदार जवाब

संजय सिंह के इस सुझाव के बाद कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, वैकल्पिक राजनीति के आंदोलनकारी मसीहाओं का मानना है कि पांच साल में पांच पीएम बनने चाहिये, हर साल एक नया प्रधानमंत्री।

संजय सिंह के इस सुझाव के बाद कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, वैकल्पिक राजनीति के आंदोलनकारी मसीहाओं का मानना है कि पांच साल में पांच पीएम बनने चाहिये, हर साल एक नया प्रधानमंत्री।

आम आदमी पार्टी में किनारे कर दिये गये कुमार विश्वास इन दिनों फुल फॉर्म में हैं, वो आप पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, अब कुमार विश्वास ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर तंज कसा है,

दरअसल आप नेता ने  पांच साल , पांच प्रधानमंत्री का फॉर्मूला दिया था, ताकि महागठबंधन की सरकार चल सके, इसी पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर जोरदार जवाब दिया है।

संजय सिंह ने सुझाया फॉर्मूला 
अभी आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना है, उससे पहले ही आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पांच साल पांच पीएम का फॉर्मूला सुझा दिया है,
ताकि अगली सरकार अच्छे से चल सके, आपको बता दें कि विपक्षी नेता मोदी के रोकने के लिये बड़े मोर्चे की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले ये गठबंधन नहीं हो सका, अब  परिणाम के बाद गठबंधन की कोशिश की जा रही है।

कुमार विश्वास का झन्नाटेदार ट्वीट   
संजय सिंह के इस सुझाव के बाद कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, वैकल्पिक राजनीति के आंदोलनकारी मसीहाओं का मानना है कि पांच साल में पांच पीएम बनने चाहिये,
हर साल एक नया प्रधानमंत्री, पर गठबंधन में तो तीस चालीस दल हैं,  तो हर महीने नया भी ठीक रहेगा, जय हो लोकतंत्र के नये रक्षकों की ।

किनारे हैं कुमार विश्वास
आपको बता दें कि कभी आप के प्रमुख चेहरों और बड़े नेताओं में गिने जाने वाले कुमार विश्वास इन दिनों पार्टी में साइड लाइन हैं,
अब वो ना तो पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आते हैं और ना ही पार्टी उन्हें ज्यादा भाव देती है। कहा जाता है कि केजरीवाल से मतभेदों के बाद कुमार विश्वास को किनारे कर दिया गया, हालांकि उन्होने ना तो अभी तक पार्टी छोड़ी है, और ना ही पार्टी ने उन्हें निकाला है।