एग्जिट पोल के बाद कुमार विश्वास ने फिर दिखाई शब्दों की जादूगरी, बगलें झांकने लगेंगे केजरीवाल
कभी आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरों में शामिल रहे कुमार विश्वास इन दिनों साइडलाइन हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया और दूसरे मंचों से केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
कभी आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरों में शामिल रहे कुमार विश्वास इन दिनों साइडलाइन हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया और दूसरे मंचों से केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
लोकसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुके हैं, देशवासियों को 23 मई का इंतजार है, जब पता चलेगा, कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इसके साथ ही तमाम राजनीतिक पार्टियां केन्द्र में सरकार बनाने को लेकर समीकरण साधने में भी जुट गई है, न्यूज चैनल और एजेंसियों ने जो एग्जिट पोल्स सामने रखें हैं, उसके मुताबिक एक बार फिर देश में मोदी की सरकार बनने जा रही है।कुमार विश्वास का तंज
एग्जिट पोल सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी में साइडलाइन चल रहे कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा है, उन्होने ट्विटर पर चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के सीएम के मुलाकात पर तंज कसा है।
जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुमार ने क्या लिखा
चर्चित कवि ने ट्विटर पर लिखा है कि चंद्राबाबू को लग रहा होगा, कि बेकार ही दिल्ली तक आकर चंदा बाबू से मिले। आपको बता दें कि टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, उनकी कोशिश है कि अगर एनडीए बहुमत से दूर रहता है, तो गैर बीजेपी सरकार बनाने में बिल्कुल देर ना हो।
साइडलाइन हैं कुमार विश्वास
कभी आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरों में शामिल रहे कुमार विश्वास इन दिनों साइडलाइन हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया और दूसरे मंचों से केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं,
बताया जाता है कि आप संयोजक के साथ मतभेद के बाद कुमार विश्वास को पार्टी ने किनारे कर दिया, हालांकि अपनी व्यक्तिगत लोकप्रियता का फायदा उठाकर कुमार विश्वास केजरीवाल पर तंज कसते रहते हैं।

