बिस्तर से उठ अचानक चिल्लाने लगे लालू प्रसाद यादव, डॉक्टर ने बताई ये बात
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ. डी के झा ने कहा कि करीब एक घंटे से कमरे में बिजली नहीं थी, चूंकि कमरा पूरी तरह से बंद था, इसलिये हवा की कमी की वजह से उन्हें घुटन महसूस होने लगा।
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ. डी के झा ने कहा कि करीब एक घंटे से कमरे में बिजली नहीं थी, चूंकि कमरा पूरी तरह से बंद था, इसलिये हवा की कमी की वजह से उन्हें घुटन महसूस होने लगा।
झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है, रविवार सुबह लालू प्रसाद अचानक ही चिल्लाने लगे, जिसके बाद उनके सेवादार ने तुरंत नर्स और डॉक्टर को जानकारी दी, सूचना मिलने के बाद तुरंत डॉक्टर पहुंचे, तो पूर्व सीएम ने बताया कि उन्हें दम घुटने जैसा महसूस हो रहा है, जिसके बाद लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर मापा गया, जो सामान्य निकला, हालांकि जांच में शुगर लेवल थोड़ा बढा हुआ था।लालू परेशान हो उठे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह लालू प्रसाद बिजली गुल होने की वजह से परेशान हो उठे, वो अचानक ही बिस्तर से उठे और सेवादार से दम घुटने की शिकायत करते हुए डॉक्टर को बुलाकर लाने को कहा,
इस पर तुरंत सेवादार गये और डॉक्टर तथा नर्स को बुला लाये।
बंद कमरे की वजह से घुटन
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉ. डी के झा ने कहा कि करीब एक घंटे से कमरे में बिजली नहीं थी, चूंकि कमरा पूरी तरह से बंद था,
इसलिये हवा की कमी की वजह से उन्हें घुटन महसूस होने लगा, शिकायत के बाद लालू प्रसाद को तुरंत कमरे से बाहर निकाल कर बिठाया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हुई।
बिजली गुल
लालू यादव के सेवादार ने कहा कि जिस वॉर्ड में साहब भर्ती हैं, उसमें सुबह करीब घंटे भर के लिये बिजली गुल हो गई थी, जिसकी वजह से एसी बंद हो गया था,
कमरा बंद होने की वजह से साहब को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें कमरे से बाहर निकाला गया, तो उन्हें अच्छा महसूस हुआ।
जनरेटर से कनेक्शन
इसके बाद रिम्स प्रशासन ने लालू यादव के कमरे में जनरेटर से कनेक्शन करवा दिया है, आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से लालू प्रसाद की तबीयत खराब हो गई है,
डॉक्टरों के मुताबिक उन्होने दोपहर में खाना छोड़ दिया था और नींद वो पूरी नहीं ले पा रहे थे, हालांकि अब धीरे-धीरे वो सामान्य हो रहे हैं।



