ये हैं लोकसभा चुनाव 2019 के सबसे अमीर उम्मीदवार, टॉप 5 में 4 कांग्रेस के
इस लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों में रमेश कुमार शर्मा एक मात्र निर्दलीय हैं, बाकी चारों कांग्रेसी हैं।
इस लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों में रमेश कुमार शर्मा एक मात्र निर्दलीय हैं, बाकी चारों कांग्रेसी हैं।
लोकसभा चुनाव आखिरी दौर में है, इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार शर्मा इस चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, उन्होने अपनी संपत्ति 1107 करोड़ रुपये घोषित की है, उन्होने नामांकन पत्र के साथ जो हलफनामा दिया है, उसमें ये सारी जानकारी दी है। मालूम हो कि रमेश कुमार शर्मा बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।निर्दलीय उम्मीदवार
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव हैं, 2014 में रामकृपाल यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को इस सीट से हराया था,
एक बार फिर दोनों उम्मीदवार इस सीट पर ताल ठोंक रहे हैं, इसके साथ ही आजाद प्रत्याशी के तौर पर रमेश कुमार शर्मा ने भी इस सीट से पर्चा दाखिल किया है, इस सीट पर रविवार 19 मई को मतदान होगा।
करोड़ों के कार
रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वो पीएम मोदी के झूठे वादों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, चार्टर्ड इंजिनियर डिग्री धारक रमेश कुमार शर्मा के पास 9 वाहन है,
जिसमें फॉक्सवैगन जेट्टा से लेकर ओप्टा शेवरले तक शामिल है, ये जानकारी उन्होने अपने हलफनामे में दी है, शर्मा ने अपनी कुल संपत्ति 11,07,58,33,190 रुपये घोषित की है।
पांच सबसे अमीर प्रत्याशी
इस लोकसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों में रमेश कुमार शर्मा एक मात्र निर्दलीय हैं, बाकी चारों कांग्रेसी हैं, जिनमें तेलंगाना के चेवेल्ला से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा विशेश्वर रेड्डी दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, उनकी संपत्ति करीब 895 करोड़ रुपये की है।
एमपी के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, उनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस उम्मीदवार वसंतकुमार एच चौथे स्थान पर हैं, उनकी संपत्ति 471 करोड़ रुपये है, गुना से चुनावी ताल ठोंक रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया 374 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर हैं।


