बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाज को रोक फिल्डिंग सजाने लगे धोनी, देखिये दिलचस्प वीडियो

बल्लेबाजी कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी बांग्लादेश टीम की फिल्डिंग सजाने लगे, ये देखकर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी हंसने लगे।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बल्लेबाजी कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी बांग्लादेश टीम की फिल्डिंग सजाने लगे, ये देखकर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी हंसने लगे।

कल से क्रिकेट का महाकुंभ विश्वकप शुरु हो रहा है, उससे पहले वॉर्मअप मुकाबले में धोनी और राहुल ने बल्ले से धमाया मचाया, इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली की भी टेंशन थोड़ी कम हो गई, क्योंकि मध्यक्रम ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाया, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 95 रनों से हराया। राहुल ने 99 गेंदों में 108 रन बनाये, तो धोनी ने 78 गेंदों में 113 रन कूट दिये। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा भी वाकया हुआ, जिसे देखकर हर कोई हंसने लगा।

फिल्डिंग सजाने लगे धोनी
बल्लेबाजी कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी बांग्लादेश टीम की फिल्डिंग सजाने लगे, ये देखकर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी हंसने लगे, दरअसल पारी के 40 ओवर में गेंदबाजी के लिये शब्बीर आये,
तब धोनी 60 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, शब्बीर गेंदबाजी करने जा रहे थे, उसी समय धोनी ने उन्हें रोक दिया और बांग्लादेशी फिल्डर को फिल्ड पर लगने का सिग्नल दिया।

गेंदबाज अपने ही फिल्डर पर नाराज
गेंदबाज शब्बीर अपने फिल्डर को देख नाराज हुए, क्योंकि वो गेंदबाजी करने जा रहे थे, लेकिन फिल्डर तैयार ही नहीं था, इसके बाद गेंदबाज ने हाथ दिखाकर पूर्व कप्तान धोनी का शुक्रिया अदा किया,
धोनी ने ऐसा करने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है, एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, कि  ये विश्वकप में अब तक नहीं देखा था, धोनी है तो मुमकिन है।

टीम इंडिया की शानदार जीत
आपको बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गये, इसके बाद केएल राहुल और धोनी ने मोर्चा संभाला,
दोनों की वजह से स्कोर 359 तक पहुंचा, हालांकि बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 264 रनों पर ढेर हो गई, कुलदीप यादव और चहल ने तीन-तीन विकेट हासिल  किये, तो बुमराह को भी दो सफलता मिली।