निर्मला बनीं देश की पहली महिला वित्त मंत्री, स्मृति को भी बड़ी जिम्मेदारी, जानिये किसे कौन सा मंत्रालय मिला

पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को मोदी सरकार में नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, वहीं अमेठी अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को मोदी सरकार में नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, वहीं अमेठी अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट के सदस्यों के विभागों का बंटवारा कर दिया है, उनके पहले कार्यकाल में गृह मंत्रालय संभालने वाले राजनाथ सिंह को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी अमित शाह को सौंपी गई है, पिछली सरकार में रक्षा मंत्रालय संभालने वाली निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जयशंकर को विदेश मंत्रालय
पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को मोदी सरकार में नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है, वहीं अमेठी अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है,
पिछली सरकार में ये जिम्मेदारी मेनका गांधी के पास थी, इसके साथ ही स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय भी रहेगा।

गडकरी के पास पुराने  मंत्रालय
पिछले कार्यकाल में नितिन गडकरी के काम की खूब चर्चा हुई थी, एक बार फिर से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी गडकरी को सौंपी गई है,
तो स्वास्थ्य का जिम्मा डॉ. हर्षवर्धन के पास रहेगा, प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है, शत्रुघ्न सिन्हा को हराने वाले रविशंकर प्रसाद फिर से कानून मंत्रालय संभालेंगे।

पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय
कहा जा रहा है कि अरुण जेटली की गैर-मौजूदगी में पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि मोदी ने निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंप दिया,
तो गोयल के हिस्से रेल मंत्रालय आया है, थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है।