पीएम के साथ महिला पत्रकार की फोटोशॉप तस्वीर फैलाई जा रही, अब मामले में दिल्ली पुलिस की एंट्री

सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट अजय कुमार ने अपनी शिकायत की कॉपी होम मिनिस्ट्री को भी भेजी है, जिसमें उन्होने दिल्ली पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।

सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट अजय कुमार ने अपनी शिकायत की कॉपी होम मिनिस्ट्री को भी भेजी है, जिसमें उन्होने दिल्ली पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।

सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है, कि जिसमें अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इस मामले में पीएम मोदी के साथ तीन महिला पत्रकारों की फोटोशॉप की गई तस्वीरें वायरल की गई है। शिकायत करने वाले वकील का नाम अजय कुमार है, और उन्होने इस तरह की तस्वीरों के प्रसार किये जाने के मामले में जांच की मांग की है, तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शिकायत दर्ज  
सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट अजय कुमार ने अपनी शिकायत की कॉपी होम मिनिस्ट्री को भी भेजी है, जिसमें उन्होने दिल्ली पुलिस से इस मामले की शिकायत की है,

दरअसल दावा किया जा रहा है कि फोटोशॉप की गई तस्वीर व्हाट्सएप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल की जा रही है, ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

फेसबुक को भी बनाया पार्टी 
अपनी शिकायत में अजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को भी पार्टी बनाया  है, क्योंकि ये तस्वीर सबसे ज्यादा फेसबुक पर ही नजर आ रही है।

अजय कुमार ने अपने शिकायत में कहा है कि इस तरह की तस्वीर के प्रसार से ना सिर्फ अवमानना का मामला बनता है, बल्कि ये देश की सांस्कृतिक मूल्यों और पीएम ऑफिस की गरिमा का भी अपमान है।

जांच जारी 
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बताया में उन्हें इस बाबत शिकायत मिली है, फिलहाल मामले की जांच जारी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि ये तीनों महिला पत्रकारों ने पीएम मोदी का इंटरव्यू किया था, तब से ये तीनों आलोचकों के निशाने पर हैं।