प्रचंड बहुमत के बाद अब होकर रहेगा राम का काम, मोहन भागवत के बयान से चढा सियासी पारा
मोहन भागवत ने कहा कि इतिहास बताता है, कि जिस देश के नागरिक सजग, सक्षम, सक्रिय, बलवान और शीलवान होते हैं, उस देश का भाग्य लगातार आगे बढता रहता है।
मोहन भागवत ने कहा कि इतिहास बताता है, कि जिस देश के नागरिक सजग, सक्षम, सक्रिय, बलवान और शीलवान होते हैं, उस देश का भाग्य लगातार आगे बढता रहता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर को लेकर बयान दिया है, उन्होने कहा कि राम का काम करना है, और राम का काम होकर रहेगा। आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां पर उन्होने राम के बारे में बात की।मोरारी बापू ने कहा था
आपको बता दें कि मोहन भागवत से पहले संत मोरारी बापू ने कहा था कि देश सदियों से राम के नाम का जाप करता रहा है, आगे भी करता रहेगा, लेकिन आज देश ऐसी परिस्थितियों से गुजर रहा है,
कि हमें राम का काम भी करना है, जब देश के युवाओं के हाथों पर राम का नाम लिखा देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है।
राम हमारे मन में बसते हैं
मोरारी बापू के संदेश के बाद अब मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा को मोरारी बापू ने जो संदेश दिया है, उसे याद रखना है, हमें राम का काम करना है, ये काम होकर रहेगा, राम हमारे मन में बसते हैं।
आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिये सालों से बात चल रही है, फिलहाल ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
लक्ष्य की ओर बढना है
मोहन भागवत ने कहा कि इतिहास बताता है, कि जिस देश के नागरिक सजग, सक्षम, सक्रिय, बलवान और शीलवान होते हैं, उस देश का भाग्य लगातार आगे बढता रहता है,
हम सभी को सक्रिय रहते हुए आगे बढते रहना होगा। आपको बता दें कि संघ प्रमुख राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होने ये सारी बातें कही।


