अब जा सकती है ममता बनर्जी सरकार, मुकुल रॉय के दावे से सियासी भूकंप

कभी ममता बनर्जी के खासमखास रहे मुकुल रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चुनाव परिणाम देखें, तो टीएमसी ने 143 विधानसभा सीटों पर जनसमर्थन खो दिया है।

कभी ममता बनर्जी के खासमखास रहे मुकुल रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चुनाव परिणाम देखें, तो टीएमसी ने 143 विधानसभा सीटों पर जनसमर्थन खो दिया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के बाद भी पश्चिम बंगाल का सियासी पार नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है, दरअसल लोकसभा चुनाव में मोदी-शाह ने ममता दीदी के गढ में सेंध लगा दी, इसके बाद से ममता बनर्जी बौखलाई हुई हैं, अब कभी उनके खासमखास रहे बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने जो दावा किया है, उसे सुनकर ममता बनर्जी और नाराज हो सकती है।

टीएमसी के कई दिग्गज संपर्क में 
बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से तृणमूल कांग्रेस में हताशा है,

इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि टीएमसी के कई दिग्गज नेता और विधायक उनके संपर्क में हैं, जल्द ही पश्चिम बंगाल में नया बदलाव देखने को मिलेगा।

टीएमसी में खलबली
कभी ममता बनर्जी के खासमखास रहे मुकुल रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चुनाव परिणाम देखें, तो टीएमसी ने 143 विधानसभा सीटों पर जनसमर्थन खो दिया है,
हारी हुई पार्टी के साथ उनके विधायक भी नहीं रहना चाहते हैं, कई टीएमसी विधायक और नेता बीजेपी के संपर्क में  हैं, जल्द ही वो बीजेपी से जुड़ेंगे।

मोदी ने भी किया था दावा
आपको बता दें कि टीएमासी विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की बात पहली बार सामने नहीं आया है, इससे पहले हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि
ममता दीदी सियासी जमीन खिसकने से बौखला गई है, उनके 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी में खलबली मचेगी, वो लोग ममता दीदी का साथ छोड़ बीजेपी में आएंगे।