अब आपकी टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखेगा नमो टीवी, ये है खास वजह
नमो टीवी - इस चैनल पर सिर्फ पीएम मोदी के पुराने भाषण और बीजेपी से संबंधित चीजें दिखाई जाती थी, इसे लेकर चैनल पर विपक्षी पार्टियों ने कई सवालिया निशान खड़े किये थे।
नमो टीवी - इस चैनल पर सिर्फ पीएम मोदी के पुराने भाषण और बीजेपी से संबंधित चीजें दिखाई जाती थी, इसे लेकर चैनल पर विपक्षी पार्टियों ने कई सवालिया निशान खड़े किये थे।
2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 31 मार्च को अपनी लांचिंग के साथ ही विवादों में घिरा नमो टीवी चैनल आखिरकार बंद हो गया है, जी हां, जितनी खामोश के साथ ये चैनल शुरु हुआ था, उतनी ही खामोश के साथ ये चैनल टीवी स्क्रीन से गायब भी हो गया, बताया जा रहा है कि इसी महीने 17 मई को इस चैनल को ऑफ एयर कर दिया गया है, डीटीएच ऑपरेटर्स जैसे वीडियोकॉन, टाटा स्काई और डिश टीवी ने इस चैनल को फ्री टू एयर कर रखा था, जिसकी वजह से चैनल को देखने के लिये उपभोक्ताओं को पैसे नहीं देने पड़ते थे, ये चैनल पूरे देश में दिख रहा था।चैनल बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमो टीवी को लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और मोदी सरकार के प्रचार अभियान के लिये शुरु किया गया था,
अब चूंकि लोकसभा चुनाव आखिरी दौर में हैं, इसलिये जरुरत ना होने पर इस चैनल को बंद कर दिया गया है।
मोदी के पुराने भाषण
आपको बता दें कि इस चैनल पर सिर्फ पीएम मोदी के पुराने भाषण और बीजेपी से संबंधित चीजें दिखाई जाती थी, इसे लेकर चैनल पर विपक्षी पार्टियों ने कई सवालिया निशान खड़े किये थे,
उन्होने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान एक पॉलिटिकल पार्टी कैसे चैनल दिखा सकता है, शिकायत में ये भी कहा गया था कि चुनाव आयोग द्वारा चैनल को अनुमति नहीं दी गई है, इसलिये इस पर कार्रवाई होनी चाहिये।
चुनाव आयोग ने जवाब मांगा
विपक्ष द्वारा शिकायत के बाद मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर जवाब मांगा था, जिस पर मिनिस्ट्री ने जवाब दिया,
कि नमो टीवी कोई लाइसेंसशुदा चैनल नहीं बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है, इसलिये इसे किसी तरह की अनुमति की जरुरत नहीं है।


