शपथ ग्रहण के दौरान मोदी के बाद इस शख्स के लिये बजी सबसे ज्यादा तालियां, जानिये कौन है ये शख्स?

प्रताप चंद्र सारंगी ने ओडिशा के दो सबसे अमीर उम्मीदार को हराया, कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक के बेटे नवज्योति पटनायक के नाम 104 करोड़ की संपत्ति है।

प्रताप चंद्र सारंगी ने ओडिशा के दो सबसे अमीर उम्मीदार को हराया, कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक के बेटे नवज्योति पटनायक के नाम 104 करोड़ की संपत्ति है।

बीती शाम जब नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, तो एक शख्स ऐसे भी थे, जिनके मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट तेज हो गई, जी हां, राष्ट्रपति भवन में मौजूद करीब 8 हजार लोगों ने इस 64 वर्षीय शख्स का जोरदार ढंग से अभिवादन किया, आइये इनके बारे में आपको कुछ बताते हैं।

कौन हैं ये शख्स 
बेहद साधारण कपड़े पहने, कमजोर की कद-काठी के, बाल बिखरे हुए और लंबी दाढी वाले इस शख्स का नाम प्रताप चंद्र सारंगी है, जो आडिशा के बालासोर से पहली बार सांसद चुने गये हैं,
मोदी सरकार-2 में उन्हें राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाया गया है, आपको बता दें कि ये दूसरी बार था, जब सारंगी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे, हाल ही में उनकी ट्विटर पर एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें वो दिल्ली आने  से पहले अपने साधारण से घर में एक बैग में कुछ कपड़े रखते दिख रहे थे।

साधारण व्यक्तित्व
ओडिशा के रहने वाले प्रताप चंद्र सारंगी एक सीधे-साधे विनम्र, स्वतंत्र विचारों वाले राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं,
मोदी की तरह वो भी युवा अवस्था में ही संन्यासी बनने की राह पर निकल पड़े थे। एक बार एक टीवी इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वह अविवाहित हैं या ब्रह्मचारी, तो उन्होने जवाब दिया, कि अविवाहित हैं लेकिन बह्मचारी नहीं, इंटरव्यू में सारंगी ने बताया कि 28 साल की उम्र में वो अध्यात्म की ओर जाने के लिये बेलुड़ मठ के रामकृष्ण मिशन से जुड़ना चाहते थे, स्वामी आत्मस्थानंद से उन्होने मुलाकात की, तो उन्होने सारंगी से पूछा कि क्या कोई उन पर आश्रित है।

मां है आश्रित 
तो सारंगी ने आत्मस्थानंद को जवाब दिया था कि घर में उनकी एक बूढी और विधवा मां है, जो उन पर आश्रित है, इस पर स्वामी जी ने कहा कि वो मां की देखभाल करें,
सारंगी आजीवन अविवाहित रहे, पिछले साल उनकी मां का निधन हो गया, आखिरी सांस तक सारंगी ने उनकी अच्छे से देखभाल की।

अरबपति उम्मीदवार को हराया
प्रताप चंद्र सारंगी ने ओडिशा के दो सबसे अमीर उम्मीदार को हराया, कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक के बेटे नवज्योति पटनायक के नाम 104 करोड़ की संपत्ति है,
तो बीजेडी सांसद रविन्द्र जेना ने करीब 72 करोड़ अपनी संपत्ति घोषित की थी, जबकि सारंगी ने 1.5 लाख रुपये की चल और 15 लाख की अचल संपत्ति घोषित की थी, उनकी आमदनी का जरिया खेती और पेंशन है।