थाने के बाहर धरने पर बैठ गये प्रधानमंत्री के भाई, जानिये क्या है पूरा मामला

प्रह्लाद मोदी सड़क मार्ग के जरिये अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे, रास्ते में उन्होने एस्कॉर्ट की मांग की, लेकिन जयपुर पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट देने से साफ मना कर दिया

प्रह्लाद मोदी सड़क मार्ग के जरिये अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे, रास्ते में उन्होने एस्कॉर्ट की मांग की, लेकिन जयपुर पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट देने से साफ मना कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बीते दिन मंगलवार को करीब  4 घंटे पुलिस थाने में धरने पर बैठे रहे, जी हां, बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है, दरअसल प्रह्लाद मोदी सड़क मार्ग के जरिये अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे, बीच में अजमेर से जयपुर जाते हुए उन्होने स्थानीय पुलिस से एस्कॉर्ट की मांग की, लेकिन पुलिस ने एस्कॉर्ट मुहैया नहीं कराया, जिसके बाद पीएम के भाई को धरने पर बैठना पड़ा।

क्या है पूरा मामला 
प्रह्लाद मोदी सड़क मार्ग के जरिये अहमदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे, रास्ते में उन्होने एस्कॉर्ट की मांग की, लेकिन जयपुर पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट देने से साफ मना कर दिया,

जिससे नाराज होकर पीएम के भाई थाने में धरने पर बैठ गये, ये पूरा मामला जयपुर-अजमेर हाइवे स्थित बगरु पुलिस  थाने का है, करीब चार घंटे बाद मामला  सुलझा, तो फिर पीएम के भाई अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

दो पीएसओ दिया गया था 
मामले में जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी ने एस्कॉर्ट की मांग की थी, लेकिन वो इसके पात्र नहीं है,
हमारे पास उनके लिये 2 पीएसओ उपलब्ध कराने का आदेश था, लेकिन वो दोनों जवानों को अपनी गाड़ी में ले जाने को तैयार नहीं थे, वो अलग से गाड़ी की मांग कर रहे थे, इसी बात को सुलझाने में करीब चार घंटे लग गये।

4 घंटे बाद सुलझा मामला
जयपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामला सुलझा लिया गया, पीएम के भाई को एस्कॉर्ट मुहैया कराया गया, जिसके बाद वो अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए,
हालांकि करीब चार घंटे तक प्रह्लाद मोदी थाने में धरने पर बैठे रहे, थाना प्रभारी लगातार बड़े अधिकारियों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहे।