एग्जिट पोल में मोदी सरकार की ट्रिपल सेंचुरी, तिलमिलाये एक्टर ने गुस्से में किया ऐसा ट्वीट

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, एग्जिट पोल के साथ दिन में सपने देखने दो बुरा सपना वापस आएगा, लेकिन 23 मई को, मुझे विश्वास है कि लोग इसे गलत साबित करेंगे।

प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, एग्जिट पोल के साथ दिन में सपने देखने दो बुरा सपना वापस आएगा, लेकिन 23 मई को, मुझे विश्वास है कि लोग इसे गलत साबित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिये मतदान खत्म होने के बाद सभी चैनलों ने एग्जिट पोल पेश किया, जिसमें लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, एग्जिट पोल के अनुसार मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे, हालांकि बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने इन एग्जिट पोल्स को सिरे से खारिज किया है, उन्होने एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रकाश राज का ट्वीट
प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, एग्जिट पोल के साथ दिन में सपने देखने दो बुरा सपना वापस आएगा, लेकिन 23 मई को, मुझे विश्वास है कि लोग इसे गलत साबित करेंगे,
तब तक गाओ और खुशी मनाओ। जो हमें बापू जी ने सिखाया है। प्रकाश राज ने तमाम चैनलों के एग्जिट पोल्स को सिरे से खारिज करने की कोशिश की है।

मोदी सरकार के आलोचक
आपको बता दें कि प्रकाश राज मोदी सरकार के आलोचक माने जाते हैं, इस लोकसभा चुनाव में भी वो सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार से लेकर आप प्रत्याशी तक के प्रचार करते देखे गये,
वो खुलकर कई मौकों पर पीएम मोदी और उनकी सरकार की नीतियों के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

करीब तीन सौ सीटें
मालूम हो कि तमाम न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स के मुताबिक एनडीए दोबारा सत्ता में लौट रही है, करीब-करीब सभी चैनलों ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दी है,
तो कुछ चैनलों ने बीजेपी को अकेले ही पूर्ण बहुमत  दे दी है, हालांकि परिणाम 23 मई को घोषित होंगे, जिसके बाद पता चल जाएगा, कि देश में अगली सरकार किसकी होगी।

https://twitter.com/prakashraaj/status/1130133135453069313