रोड शो से पहले प्रियंका गांधी के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस नेता ने ऐसा किया रिएक्ट

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर में एक मेगा रोड शो किया, जिसमें उनके साथ एमपी के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल थे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर में एक मेगा रोड शो किया, जिसमें उनके साथ एमपी के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल थे।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिये कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री ले ली है, प्रियंका ने सोमवार को मध्यप्रदेश का दौरा किया, इस दौरान उज्जैन में उन्होने महाकाल का दर्शन किया, इसके बाद रतलाम और इंदौर में भी रोड शो किया, इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ, जब प्रियंका के सामने मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।

मोदी-मोदी के नारे
इंदौर में रोड शो से पहले उनके काफिले को देख कुछ उत्साही लोगों ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे, इसे देखकर कांग्रेस महासचिव ने तुरंत अपनी कार रुकवाई,
और वहां जाकर उनलोगों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया, प्रियंका ने उन लोगों से कहा आप अपनी जगह, मैं अपनी जगह, ऑल द बेस्ट, सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंदौर में मेगा रोड शो
इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदौर में एक मेगा रोड शो किया, जिसमें उनके साथ एमपी के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल और इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंघवी भी मौजूद थे,
इस रोड शो के बाद प्रियंका राजवाड़ा में  भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

भगवान को धन्यवाद किया
उज्जैन में प्रियंका गांधी ने महाकाल के दर्शन किये, वहां उन्होने महाकाल का अभिषेक भी किया, जब मंदिर से बाहर निकली, तो मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि आपने भगवान से क्या मांगा,
तो इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने भगवान का धन्यवाद किया, मैं भगवान से कुछ मांगने मंदिर नहीं जाती, बल्कि उन्हें धन्यवाद करने मंदिर आती हूं।
https://twitter.com/INCMP/status/1127950550266404865