सिद्धू के खिलाफ कैप्टन ने खेला दांव, गुरु को ठोंकने की तैयारी
अगर पंजाब में कांग्रेस का मिशन 13 पूरा नहीं हुआ, तो इसका ठीकरा सिद्धू पर ही फूटेगा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इसके संकेत भी दिये हैं।
अगर पंजाब में कांग्रेस का मिशन 13 पूरा नहीं हुआ, तो इसका ठीकरा सिद्धू पर ही फूटेगा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इसके संकेत भी दिये हैं।
पंजाब के फायरब्रांड नेता और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, अब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ नया दांव चला है, कैप्टन के मंत्रिमंडल के करीब आधा दर्जन मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वो लोग लगातार सिद्धू पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि कैप्टन के इशारे पर ये सब हो रहा है।सिद्धू के खिलाफ एक्शन
पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस को एक्शन लेना चाहिये, इसके साथ ही करीब 6 मंत्री सिद्धू से इस्तीफा मांग चुके हैं,
बाकी मंत्रियों ने तो चुप्पी साध रखी है, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि इस मामले पर लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विचार किया जाएगा, फिलहाल मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जानकारी में आ चुका है।
सिद्धू पर ठीकरा फूटना तय
दूसरी ओर कहा जा रहा है कि अगर पंजाब में कांग्रेस का मिशन 13 पूरा नहीं हुआ, तो इसका ठीकरा सिद्धू पर ही फूटेगा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इसके संकेत भी दिये हैं,
उन्होने कहा कि पंजाब सरकार में जिस तरह सिद्धू के खिलाफ नाराजगी बढती जा रही है, उससे लगता है कि चुनाव परिणाम के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तय है, हालांकि सिद्धू हाईकमान को कांफिडेंस में लेने की तैयारी कर रहे हैं।
पार्टी को नुकसान
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सिद्धू सरकार के किसी फैसले से सहमत नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये, उन्होने जिस तरह से बयानबाजी की है,
उससे पंजाब के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी ठेस पहुंची है, लिहाजा पार्टी हाईकमान इस मामले में कार्रवाई करे, आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच का तकरार राहुल गांधी तक पहुंच चुका है।
सिद्धू ने कसा था तंज
आपको बता दें कि सिद्धू ने कहा था कि कोई कहता है कि अगर सभी 13 सीटें हार गये, तो इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन मैं कहता हूं, अगर बेअदबी करने वालों पर कार्रवाऊ नहीं हुई,
तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, बहुत देख ली राज्यसभा की सदस्यता और मंत्री पद, मालूम हो कि कैप्टन ने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें कांग्रेस हार गई, तो वो सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे, इसके साथ ही सिद्धू ने इशारों में बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह में मिलीभगत का आरोप लगाया, कहा फेंडली मैच खेलने वालों को हराये, इसके बाद से कैप्टन तिलिमिलाये हुए हैं, वो हाईकमान पर दबाव बना रहे हैं कि सिद्धू पर नकेल कसा जाए, सख्त कार्रवाई हो।



